ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नीतीश शासन में बीजेपी कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा, डॉ सीपी ठाकुर ने जहानाबाद मामले में पुलिस पर झूठा केस दर्ज करने का आरोप लगाया

PATNA : नीतीश शासन में बीजेपी कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा। यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद डॉ सीपी ठाकुर ने लगाया है। जहानाबाद हिंसा मामले

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : नीतीश शासन में बीजेपी कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा। यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद डॉ सीपी ठाकुर ने लगाया है। जहानाबाद हिंसा मामले को लेकर डॉ सीपी ठाकुर ने बिहार पुलिस पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है।

जहानाबाद हिंसा मामले में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज होने के बाद इसकी शिकायत करने डॉ सीपी छात्र डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के पास पहुंचे। पुलिस मुख्यालय पहुंचकर डॉ सीपी ठाकुर ने डीजीपी से मुलाकात की और एक ज्ञापन भी सौंपा। बीजेपी सांसद ने अपनी पार्टी के उन कार्यकर्ताओं पर से मुकदमा वापस लेने की मांग की है जिनकी भूमिका आज जहानाबाद हिंसा मामले में नहीं रही है। 

डॉ सीपी ठाकुर ने कहा है कि जहानाबाद में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने शांति बहाल करने की पूरी कोशिश की और उल्टे पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सबसे हैरत की बात यह है कि जो लोग जहानाबाद की बजाय रांची में रह रहे हैं वैसे कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। डॉ सीपी ठाकुर ने इस मामले को लेकर नाराजगी जताई। सीपी ठाकुर की मांग के बाद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने आश्वासन दिया है कि किसी भी निर्दोष के ऊपर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी। उन्होंने इस मामले में तत्काल कदम उठाने का भरोसा दिया है।

टैग्स