ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

कोरोना से मासूम की मौत और नयी बीमारी के दस्तक पर पप्पू यादव ने की अपील, कहा- सीएम साहब कोरोना के तीसरे लहर से बच्चों को बचा लिजिए

DESK: बिहार के दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) में एक ढाई महीने के बच्चे की मौत कोरोना के कारण हो गयी। इस उम्र के बच्चे की कोरोना से मौत का यह दुर्लभ मामला है। वही कोर

कोरोना से मासूम की मौत और नयी बीमारी के दस्तक पर पप्पू यादव ने की अपील, कहा- सीएम साहब कोरोना के तीसरे लहर से बच्चों को बचा लिजिए
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार के दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) में एक ढाई महीने के बच्चे की मौत कोरोना के कारण हो गयी। इस उम्र के बच्चे की कोरोना से मौत का यह दुर्लभ मामला है। वही कोरोना के कारण अब बच्चों पर नयी आफत आयी है। ब्लैक, व्हाइट औऱ येलो फंगस के बाद बच्चों में नयी बीमारी फैलने लगी है। डॉक्टरों ने इसकी पहचान  एमआइएस-सी (मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम इन चिल्ड्रेन) के तौर पर की है। बिहार में इस नयी बीमारी ने दस्तक दे दी है। पटना में अब तक 7 बच्चों में ये लक्षण पाये जा चुके हैं। दरभंगा में कोरोना से मासूम की मौत और बिहार में नयी बीमारी के दस्तक पर जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने सीएम नीतीश कुमार से अपील की है कि बिहार के बच्चों को कोरोना के तीसरे लहर के कहर से बचा लिजिए। 



जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने ट्वीट कर लिखा कि "CM साहब करबद्ध निवेदन है बिहार के बच्चों को कोरोना के तीसरे लहर के कहर से बचा लीजिए।ये नौनिहाल आपके खस्ताहाल अस्पतालों को झेल नहीं पाएंगे अविलंब हस्तक्षेप कीजिए।अन्यथा,मां-बाप के आंखों के तारे टूटेंगे,मां की गोद सूनी होगी तो मर्माहत ममता के क्रोध से सारे तख्त-ओ-ताज बिखर जाएंगे"