ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

सुशील मोदी का दावा, तीन कदम ने कोरोना संकट में बिहार को बनाया देश में अव्वल

PATNA: डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्रवासियों को 1-1 हजार की मदद, स्वास्थ्य कर्मियों को एक माह का अतिरिक्त वेतन व घर-घर जाकर प्लस पोलियो की तर्ज पर व्यापक सर्वेक्ष

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA:  डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्रवासियों को 1-1 हजार की मदद, स्वास्थ्य कर्मियों को एक माह का अतिरिक्त वेतन व घर-घर जाकर प्लस पोलियो की तर्ज पर व्यापक सर्वेक्षण, स्क्रीनिंग कर संक्रमितों की पहचान करने वाला बिहार देश का पहला राज्य है. जिसने वैश्विक महामारी कोरोना का मजबूती से मुकाबला किया है.  मोदी ने कहा कि इसी का नतीजा है कि दूसरे राज्यों की तुलना में आबादी के अनुपात में बिहार में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या मात्र 85 और मरने वालों की तादाद केवल 02 तक सीमित है. बिहार का अनुसरण करते हुए झारखंड ने जहां योजना प्रारंभ की है वहीं उत्तर प्रदेश, प. बंगाल और उड़ीसा भी शुरूआत करने की तैयारी में हैं. 




एक महीने का अतिरिक्त वेतन

मोदी ने कहा कि बिहार देश का पहला राज्य है जिसने कोरोना की लड़ाई में सबसे पहले चिकित्सकों,नर्सों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को एक माह का अतिरिक्त वेतन देने का निर्णय लिया. जिससे कोरोना योद्धाओं के मनोबल को बढ़ाने में सफलता मिली. चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत का ही नतीजा रहा कि बिहार में अब तक 37 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके हैं.  

प्रवासी को मिला 1-1 हजार रुपए

बिहार देश का पहला राज्य है जिसने दूसरे राज्यों में रुके प्रवासी बिहारियों के खाते में आपदा राहत कोष से विशेष सहायता के तौर पर 1-1 हजार रुपये भेजने का निर्णय लिया. अब तक आए करीब 16 लाख आवेदनों में से 11 लाख से ज्यादा प्रवासियों के खाते में राशि भेज दी गयी है. 


एक-एक व्यक्ति की हो रही स्क्रीनिंग

इस मामले में भी बिहार देश का पहला राज्य है जिसने पल्स पोलियों की तर्ज पर राज्य के हॉट स्पॉट के तौर पर चिन्हित चार जिलों में 1 मार्च से पहले विदेश से आए व्यक्ति के गांवों को चिन्हित कर करीब 20 हजार गांवों के एक-एक व्यक्ति और पॉजिटिव पाए गए मरीजों के घर के 3 किमी के दायरे की आबादी की सघन स्क्रीनिंग कराने में सफल रहा है.

टैग्स