ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

BJP MLC की मौत से कई सवाल खड़े हुए, कांग्रेस ने मानसून सत्र स्थगित करने की मांग की

PATNA : बीजेपी के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह की मौत कोरोना वायरस से होने के बाद सियासी गलियारे में शोक की लहर है। लगातार हर राजनीतिक दल की तरफ से बीजेपी एमएलसी के निधन पर श

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बीजेपी के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह की मौत कोरोना वायरस से होने के बाद सियासी गलियारे में शोक की लहर है। लगातार हर राजनीतिक दल की तरफ से बीजेपी एमएलसी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की जा रही है लेकिन इस बीच विपक्षी दल लगातार सरकार की कार्यशैली पर सवाल भी उठा रहे हैं। आरजेडी के बाद कांग्रेस ने भी इस मसले पर सरकार के सामने कई सवाल खड़े किए हैं। 


कांग्रेस नेता और विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने आगामी 3 अगस्त से शुरू होने वाले बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र को स्थगित किए जाने की मांग की है। प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा है कि राज्य में कोरोना के हालात बेकाबू हो चुके हैं। विधायकों से लेकर आम लोगों तक के बीच कोरोना फैल रहा है। ऐसे में अब सरकार को केवल कोरोना से मुकाबले के बारे में सोचना चाहिए आम लोगों की फिक्र करनी चाहिए ना की चुनाव की। 


कांग्रेस विधान पार्षद ने कहा है कि राज्य में स्थिति ऐसी नहीं है के चुनाव कराए जा सकें और ना ही मानसून सत्र की बैठक में आयोजित हो सके। सरकार को फिलहाल सिर्फ और सिर्फ कोरोना से निपटने के लिए पूरे सिस्टम को लगा देना चाहिए। प्रेमचंद्र मिश्रा ने बीजेपी एमएलसी के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि हम सबके बीच से एक अच्छा साथी चला गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता