ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

कोरोना जांच में गड़बड़ी की जांच विधानसभा कमिटी से कराने की मांग, तेजस्वी ने सरकार को घेरा

PATNA : बिहार में कोरोना टेस्टिंग के दौरान गड़बड़ी का मामला आज एक बार फिर बिहार विधानसभा में उठा.दरअसल विधानसभा में प्रश्न उत्तर काल के दौरान आरजेडी विधायक ललित यादव ने सरकार से इस मामले में की गई

कोरोना जांच में गड़बड़ी की जांच विधानसभा कमिटी से कराने की मांग, तेजस्वी ने सरकार को घेरा
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना टेस्टिंग के दौरान गड़बड़ी का मामला आज एक बार फिर बिहार विधानसभा में उठा.दरअसल विधानसभा में प्रश्न उत्तर काल के दौरान आरजेडी विधायक ललित यादव ने सरकार से इस मामले में की गई कार्रवाई को लेकर जवाब मांगा था. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने सदन में बताया कि इस मामले में कई जिलों के अंदर जांच कराई गई, लेकिन जमुई को छोड़कर और कहीं गड़बड़ी सामने नहीं आई. स्वास्थ मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई भी की गई है.

इसके बाद ललित यादव ने सदन में मांग रखी कि विधानसभा कमेटी से गड़बड़ी की जांच कराई जाए. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने विपक्षी विधायक के इस मांग को खारिज कर दिया. जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी सदन में उठ खड़े हुए. तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा में सरकार ने पहले ही कमेटी बनाने की बात कही थी. सभी दलों के नेताओं को उस कमेटी में रखने की बात कही गई थी और इस कमेटी को कोरोना से निपटने के लिए जवाबदेही लेने की बात हुई थी लेकिन उसका कुछ भी नहीं हुआ. तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार को इस मामले में उदासीनता की वजह है कमेटी बनाकर पहल करनी चाहिए.

तेजस्वी यादव को जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की तरफ से जो सुझाव दिए गए थे उस पर सरकार ने अमल किया है. कोरोना नियंत्रण को लेकर हुई बैठक में तेजस्वी यादव भी शामिल हो चुके हैं.