ब्रेकिंग
अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..

CM साहब, बिहार में प्रति 10 लाख की आबादी पर सिर्फ 28 लोगों का हो रहा कोरोना टेस्ट, ऐसे कैसे चलेगा : तेजस्वी

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के कोरोना के खिलाफ लड़ाई पर फिर सवाल खड़े किए हैं इस बार उन्होनें आंकड़ों के साथ सरकार को आईना दिखाया है। तेजस्वी यादव ने कह

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के कोरोना के खिलाफ लड़ाई पर फिर सवाल खड़े किए हैं इस बार उन्होनें आंकड़ों के साथ सरकार को आईना दिखाया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में प्रति  10 लाख की आबादी पर सिर्फ 28 लोगों का टेस्ट किया जा रहा है जबकि बिहार से आधी आबादी वाले राज्यों ने दोगुने से अधिक जांच कर लिए हैं। 


तेजस्वी यादव ने दनादन एक के बाद एक कई ट्वीट कर सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि बिहार से लगभग आधी आबादी वाले राज्यों ने बिहार से दोगुने जांच अभी तक कर लिए हैं। वहीं बिहार जहां अस्पतालों की दयनीय और भयावह स्थिति है। सुरक्षा उपकरणों के अभाव में स्वास्थ्य व्यवस्था मरणासन्न है।कोई ठोस कार्य योजना नहीं है।दो महीनों से सब भगवान भरोसे चल रहा है। ऐसा कब तक चलेगा?


इससे पहले तेजस्वी यादव के एक और ट्वीट कर कहा कि बिहार में अभी तक प्रति दस लाख आबादी पर सिर्फ़ 28 लोगों की ही जाँच हो रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन, ICMR सामुदायिक स्तर पर अधिक से अधिक लोगों की जांच करने को बोल रहे है लेकिन बिहार सरकार इस सलाह पर सो रही है।मुख्यमंत्री जी! क्या यही है हमारी कोरोना महामारी से लड़ने की तैयारी?


इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने एक दूसरे ट्वीट के जरिए दूसरे राज्यों के पूरे आंकड़े का हवाला देते हुए बिहार की तुलना की है और बताने की कोशिश की है कि सरकार इस मामले में पूरी तरह फिसड्डी साबित हुई है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता