ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले DMK नेता टी आर बालू, तमिलनाडु मामले पर हुई चर्चा

PATNA: तमिलनाडु मामले को लेकर बिहार में जारी सियासत के बीच पटना पहुंचे DMK के वरिष्ठ नेता टीआर बालू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। तमिलनाडु में मजदूरों पर कथित हमले क

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले DMK नेता टी आर बालू, तमिलनाडु मामले पर हुई चर्चा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: तमिलनाडु मामले को लेकर बिहार में जारी सियासत के बीच पटना पहुंचे DMK के वरिष्ठ नेता टीआर बालू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। तमिलनाडु में मजदूरों पर कथित हमले की ख़बरों के बाद इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। सीएम से मुलाकात के बाद टीआर बालू डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे थे लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।


दरअसल, तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर कथित हमले को लेकर बिहार की सियासत पिछले कुछ दिनों से गरमाई हुई है। बीजेपी स मुद्दे को लेकर सड़क से सदन तक सरकार को घेरने की कोशिश में जुटी है हालांकि तमिलनाडु और बिहार की पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को फेक बताया है। इसी बीच मंगलवार को पटना पहुंचे डीएमके के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री टी आर बालू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और पूरे मामले पर बातचीत की है।


मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद टी आर बालू डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात करने राबड़ी आवास पहुंचे थे लेकिन उनकी तेजस्वी से मुलाकात नहीं हो सकी। तेजस्वी यादव फिलहाल दिल्ली गए हुए हैं। दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर सीबीआई की टीम लालू और मीसा से पूछताछ करने के लिए पहुंची थी, इसी सिलसिले में तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी दिल्ली गए हुए हैं।

टैग्स