ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar Cabinet Meeting: प्रगति यात्रा पर जाने से पहले CM नीतीश की कैबिनेट बैठक आज, हो सकता है बहुत बड़ा ऐलान!

Bihar Cabinet Meeting : बिहार के सीएम नीतीश कुमार 23 दिसंबर से 'प्रगति यात्रा' पर निकलने वाले हैं। लेकिन अपनी इस यात्रा से पहले सीएम नीतीश कुमार ने आज बिहार कैबिनेट क

Bihar Cabinet Meeting: प्रगति यात्रा पर जाने से पहले CM नीतीश की कैबिनेट बैठक आज,  हो सकता है बहुत बड़ा ऐलान!
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Cabinet Meeting :  बिहार के सीएम नीतीश कुमार 23 दिसंबर से 'प्रगति यात्रा' पर निकलने वाले हैं। लेकिन अपनी इस यात्रा से पहले सीएम नीतीश कुमार ने आज बिहार कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह कैबिनेट की बैठक 2 सप्ताह बाद होने जा रही है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री आज इस बैठक में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। वैसे तो मंत्रिपरिषद की बैठक पहले शुक्रवार 20 दिसंबर को 4 बजे से होने वाली थी लेकिन अब यह बैठक आज ही होगी। 


जानकारी के मुताबिक, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अनुसार एक पत्र जारी कर यह बताया गया कि 20 दिसंबर को होने वाली बैठक अब गुरुवार यानी 19 दिसंबर को ही शाम 5:00 बजे होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक होगी। बैठक को लेकर शेड्यूल में परिवर्तन कर दिया गया है इसकी जानकारी सभी मंत्रियों के साथ-साथ सभी अधिकारियों को दे दी गई है। 


इससे पहले 3 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक हुई थी। अब दो सप्ताह बाद कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हाल में यह बैठक होगी। बैठक में इस पर नजर रहेगी कि मुख्यमंत्री अपनी यात्रा से पहले कौन सा बड़ा फैसला लेते हैं। इसके साथ ही नौकरी और रोजगार को लेकर भी कोई बड़ा फैसला लेते हैं या नहीं?


वहीं, यह उम्मीद जताई जा रही है कि जिस तरह से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 'माई-बहिन मान योजना' के माध्यम से 2500 रुपये प्रति महीने देने का ऐलान किया है। इसके बाद एनडीए सरकार भी कोई बड़ी घोषणा कर सकती है। ऐसे में आज की कैबिनेट बैठक पर विशेष नजर रहेगी। नीतीश कैबिनेट की बैठक को लेकर सभी संबंधित विभाग और अधिकारियों को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से निर्देश जारी किया गया है। 


गौरतलब हो कि 3 दिसंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य में जमीन सर्वे को लेकर लोगों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने सर्वे की अवधि को बढ़ाने का फैसला लिया था. सरकार ने जमीन सर्वे की डेड लाइन को छह महीने बढ़ा दिया। सेल्फ डिक्लेरेशन के लिए 180 दिन, रैयत का दावा करने के लिए 60 दिन और दावे के निपटारा के लिए 60 दिन का समय देने का कैबिनेट में निर्णय लिया गया।