ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

CM नीतीश पहुंचे जमा खान के घर, शॉल भेट कर जन्मदिन की दी बधाई, बोले मंत्री..यादगार बन गया आज का दिन

PATNA: बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान का आज जन्मदिन है। इस बात की खबर जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हुई तो वे जमा खान के आवास पर पहुंच गये जहां मंत्री जमा से मुलाका

CM नीतीश पहुंचे जमा खान के घर, शॉल भेट कर जन्मदिन की दी बधाई, बोले मंत्री..यादगार बन गया आज का दिन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान का आज जन्मदिन है। इस बात की खबर जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हुई तो वे जमा खान के आवास पर पहुंच गये जहां मंत्री जमा से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान जमा खान ने केक काटा और सीएम नीतीश को खिलाया। मुख्यमंत्री ने भी जमा खान को केक खिलाया और शॉल भेट की। जमा खान को जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए सीएम नीतीश मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना हो गये। 


जन्मदिन की बधाई देने जब मुख्यमंत्री पहुंचे तब उन्हें देखकर मंत्री जमा खान काफी खुश हुए। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने बताया कि नीतीश कुमार हमारे नेता हैं वे सबका सम्मान करते हैं और सबके लिए चलते हैं। जब उनको पता चला कि आज मेरा बर्थडे है तो वे बधाई देने के लिए आवास पर पहुंच गये। जमा खान ने बताया कि मैं एक छोटा कार्यकर्ता हूं.


 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी हमारे लिये सब कुछ हैं जन्मदिन के मौके पर वे मुझे आशीर्वाद देने आए थे। इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है। जमा खान ने आगे कहा कि जब तक जिन्दगी हमारी रहेगी यह नहीं भूल सकता कि जन्मदिन के मौके पर नीतीश कुमार ने हमें आशीर्वाद दिया। शायद ही किसी को ऐसा आशीर्वाद प्राप्त होता होगा। जमा खान ने कहा कि आज का दिन उनके लिए यादगार बन गया। 


बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार किसी मंत्री से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे। कल शनिवार को मुख्यमंत्री दिल्ली से पटना आए थे। पटना आने के बाद जब उन्हें पता चला कि राजद नेता शिवानंद तिवारी अस्पताल में भर्ती है तो मुख्यमंत्री उनसे मिलने चले गये। फिर उन्हें पता चला कि अल्पसंख्यक मंत्री जमा खान का आज जन्मदिन हैं तो नीतीश कुमार अपने मंत्री को जन्मदिन की बधाई देने पहुंच गये।