ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनबिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शन

सीएम नीतीश ने हिमाचल सरकार को दी करोड़ों की मदद, कहा - सुक्खू पर मुझे पूरा भरोसा, जल्द निकाल लेंगे समाधान

PATNA : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने हिमाचल प्रदेश में मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश से हुई जानमाल की हुई नुकसान हो लेकर चिंता जाहिर की है। यहां बारिश ने एक बार फिर तबाही मच

सीएम नीतीश ने हिमाचल सरकार को दी करोड़ों की मदद, कहा - सुक्खू पर मुझे पूरा भरोसा, जल्द निकाल लेंगे समाधान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने हिमाचल प्रदेश में मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश से हुई जानमाल की हुई नुकसान हो लेकर चिंता जाहिर की है। यहां बारिश ने एक बार फिर तबाही मचाई है।शिमला समेत कई इलाकों में बाढ़ बारिश से तबाही जारी है। ऐसे में आम लोग के साथ ही साथ सरकार को भी काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच बिहार सरकार ने हिमाचल सरकार को 5 करोड़ रुपए की मदद करने का एलान किया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सीएम नीतीश कुमार ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र लिखकर  मानसून अवधि  के  दौरान भारी बारिश से हुए जानमाल की क्षति पर दुःख और चिंता जताई है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि - मैं इससे काफी व्यथित हूं। मुख्यमंत्री ने सभी पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। 


वहीं, सीएम नीतीश कुमार ने हिमाचल प्रदेश सरकार को प्रवाभित इलाकों में राहत और पुनर्वास कार्य के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से बिहार के तरफ से 5 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की है। सीएम नीतीश ने हिमाचल के सीएम  सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भरोसा जताते हुए कहा है कि - मुझे उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा भरोसा है कि वहां के सीएम अपने कुशल नेतृत्व से इस आपदा में फंसे लोगों को बाहर निकाल लेंगे।