ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

CM नीतीश ने ट्वीट कर कोरोना से जारी जंग में सरकार का साथ देने की अपील की, कहा- हम सब मिलकर इस जंग को जीतेंगे

PATNA: कोरोना की दूसरी लहर से देश में हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना के बढ़ते चेन को तोड़ने के लिए कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है। बिहार में भी 15 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है।

 CM नीतीश ने ट्वीट कर कोरोना से जारी जंग में सरकार का साथ देने की अपील की, कहा- हम सब मिलकर इस जंग को जीतेंगे
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA: कोरोना की दूसरी लहर से देश में हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना के बढ़ते चेन को तोड़ने के लिए कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है। बिहार में भी 15 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान लोगों से घर में रहने और कोरोना से जारी इस जंग में सरकार का सहयोग करने की अपील की जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर बिहार की जनता से सरकार का साथ देने की बात कही है। सीएम नीतीश ने कहा कि हम सब मिलकर ही कोरोना से जारी इस जंग को जीत पाएंगे।



बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस संकट काल में सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है। कोरोना की पहली लहर के दौरान बिहार ने बहुत दृढ़ता और साहस के साथ ये लड़ाई लड़ी। कोराना की दूसरी लहर में भी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए हमें खुद को और अपनों को बचाना है। ऐसे में कोरोना के खिलाफ जारी इस जंग में सरकार का साथ देने की बात कही। नीतीश कुमार ने कहा कि आइए संकल्प लेते हैं कि हम सब मिलकर इस जंग को जीतेंगे।



सीएम नीतीश ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में सभी जरूरी कदम सरकार उठा रही है। इस आपदा से निपटने में बेहद धैर्य, अनुशासन और हिम्मत के साथ काम करने वाले चिकित्सकों, नर्सों, सफाई कर्मियों, प्रशासन और पुलिस सहित सभी कोरोना योद्धाओं का हम पूरे बिहार परिवार की तरफ आभार व्यक्त करते हैं। इस आपदा में अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण मानवता की सेवा कर रहे हैं। युवा साथी जनता की सेवा के लिए विशेष रूप से सक्रिय हैं और सोशल मीडिया का सकारात्मक प्रयोग कर रहे हैं। जो सराहनीय है। ऐसे सभी लोगों का भी हम बिहार परिवार की तरफ से धन्यवाद करते हैं।