ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

CM नीतीश के बाद लालू-तेजस्वी से मिले डी राजा, BJP के खिलाफ करेंगे ये काम

PATNA: लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग पर बातचीत के लिए पटना पहुंचे सीपीआई महासचिव डी राजा दिल्ली रवाना होने से पहले राबड़ी आवास पहुंचे और वहां आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद और डिप्टी सी

CM नीतीश के बाद लालू-तेजस्वी से मिले डी राजा, BJP के खिलाफ करेंगे ये काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग पर बातचीत के लिए पटना पहुंचे सीपीआई महासचिव डी राजा दिल्ली रवाना होने से पहले राबड़ी आवास पहुंचे और वहां आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात की। इससे पहले डी राजा सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे और सीएम नीतीश से मुलाकात की थी।


लालू-तेजस्वी से मुलाकात के बाद डी राजा ने कहा कि लालू प्रसाद से उनकी पुरानी दोस्ती रही है और पटना आए थे तो लालू प्रसाद से मुलाकात करना जरूरी था। लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से बात हुई है और आने वाले चुनावों में बीजेपी के उखाड़ फेंकने के लिए साथ मिलकर लड़ने की बात कही है। हमारी पहली प्राथमिकी देश को बचाना है ऐसे में सभी को बीजेपी के खिलाफ साथ मिलकर लड़ना होगा।


डी राजा ने कहा कि इंडिया गठबंधन में समझौते के बाद उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। इंडी गठबंधन एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ चुनाव लडेगी। सीट बंटवारे का मुद्दा बहुत जल्द सुलझेगा। सम्मानजनक हिस्सेदारी मिलेगी इसका भरोसा है। INDIA के नेताओं की बैठक में सीटों का बंटवारा हो जाएगा, इसमें कोई दिक्कत नहीं है। बीजेपी को हराना हमारा एक मात्र लक्ष्य है औप उसे हटाने के लिए सभी लोग मिलकर मजबूती से लड़ेंगे।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता