ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

CM नीतीश का ऑफर RJD को मंजूर नहीं, तेजस्वी यादव खुद घूम कर देखेंगे बिहार

PATNA : सीएम नीतीश कुमार के ऑफर को आरजेडी ने ठुकरा दिया है।आरजेडी ने कह दिया है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार के साथ घूमने की जरूरत नहीं हैं वे खुद ही घूम कर ब

FirstBihar
Anurag Goel
4 मिनट

PATNA : सीएम नीतीश कुमार के ऑफर को आरजेडी ने ठुकरा दिया है।आरजेडी ने कह दिया है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार के साथ घूमने की जरूरत नहीं हैं वे खुद ही घूम कर बिहार की हालत देख रहे हैं। आरजेडी ने कहा कि नीतीश कुमार साथ घुमा कर क्या अपने घोटालों को दिखाएंगे। गौरतलब है कि कल ही नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को साथ में चल कर कोरोना को लेकर बिहार की हालत और सरकारी कामकाज देखने का ऑफर दिया था.


आरजेडी के सीनियर लीडर भाई वीरेन्द्र ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार जी का ऑफर हमें मंजूर नहीं है। सीएम साहब पहले तो लॉकडाउन के बीच 42 दिन बाद जागे और विपक्षी नेताओं से बात की कोरोना पर उनकी राय ली जबकि ये काम उन्हें बहुत पहले ही कर लेना चाहिए था। हो हल्ला होने  के बाद उन्होनें विपक्षी नेताओं से बात की है।  उन्होनें कहा कि कोरोना संकट शुरू होने के दो-तीन दिनों के अंदर ही विपक्षी पार्टियों को बुलाना चाहिए था। अब नीतीश कुमार लाज बचाने के लिए कह रहे हैं कि आइए मेरे साथ घूमिए। वे क्या घूमाएंगे, तेजस्वी यादव खुद से ही बिहार घूम रहे हैं और यहां की दुर्दशा देख रहे हैं। तेजस्वी यादव ने बिहार की कई यात्राएं की है। अभी कोरोना की वजह से उनक यात्राओं पर ब्रेक लगा है।


भाई वीरेन्द्र ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव जी को घुमा कर क्या दिखाना चाहते हैं, क्या वे अपने घोटालों की कहानी बताना चाहते हैं। बिहार के जल जीवन हरियाली और सात निश्चय के मामलों में कितना घोटाला ये दिखाना चाहते हैं। नीतीश कुमार हो हंगामे के बाद दलीय नेताओं से बात कर रहे हैं लेकिन उन्होनें किसी भी विधायक से इस मुद्दे पर बात नहीं की । कोरोना के मामलों में विधायकों को दरकिनार कर दिया गया । विधायकों ने भी अपने फंड से कोरोना संकट में 50-50 लाख दिए हैं उनसे भी बात कर निपटने की योजनाएं सरकार को तैयार करनी चाहिए।


बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष की मंगलवार को आयोजित सर्वदलीय बैठक में प्यार भरी तकरार भी देखने को मिली। कोरोना पर आयोजित सर्वदलीय समीक्षा बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने जब सीएम नीतीश से कहा कि कभी बाहर भी निकलिए, तब ना वास्तविक हालात का पता चलेगा? सीएम नीतीश ने भी अपने तेवर दिखाए और हंसते हुए तेजस्वी को जवाब दिया-लॉकडाउन खत्म होने दीजिए, आपको साथ लेकर बिहार दौरे पर निकलेंगे, आपको बिहार दिखाएंगे।


गौरतलब है कि मंगलवार को पटना में वीडियो कॉफ्रेंसिंग से आयोजित इस बैठक में सभी दलों के नेता शामिल हुए थे।  सीएम ने कोरोना से और प्रभावी तरीके से निपटने के लिए विपक्ष की राय और सलाह लेने के लिए यह बैठक बुलाई थी। सीएम ने सबसे एक-एक करके जानना चाहा कि राज्य सरकार और बेहतर तरीके से कैसे सबके साथ मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग लड़ सकती है। इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आप बाहर निकलकर देखिए, क्या हालात है?


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता