ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

CM के निर्देश देने के बाद भी नहीं होता है काम ! जनता दरबार में नीतीश ने अधिकारी को फ़ोन लगा पूछा ... अरे देखिए ऐसा कैसे हो रहा

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद है। सहरसा के आए एक युवक ने जनता दरबार की सच्चाई की पोल खोल कर रखी दी। फरियादी ने कहा कि- हमारे भाई इसी

CM के निर्देश देने के बाद भी नहीं होता है काम ! जनता दरबार में  नीतीश ने अधिकारी को फ़ोन लगा पूछा ... अरे देखिए ऐसा कैसे हो रहा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद है। सहरसा के आए एक युवक ने जनता दरबार की सच्चाई की पोल खोल कर रखी दी।  फरियादी ने कहा कि- हमारे भाई इसी समस्या को लेकर 11 अप्रैल 2022 को आए थे।  उस दौरान भी आपने अपने अधिकारियों को तुरंत इस मामले का निपटारा करने का आदेश दिया था लेकिन इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। जिसके बाद उसकी बातों को सुन सीएम नीतीश भी आश्चर्य में पड़ गए। 


सीएम ने अपने पास खड़े अधिकारी को कहा कि - फोन लगाओ।  इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन लगाया गया। फोन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि - अतिरिक्त प्रा. स्वास्थ्य केंद्र निर्माण को लेकर पिछली दफे भी जनता दरबार में इसका भाई आया था। अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद  अधिकारी ने जवाब दिया कि जिस जगह पर निर्माण होना है वहां पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। इस पर मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि- हाईकोर्ट ने क्यों रोक लगाया है, यह इनको  समझा दीजिए या फिर दूसरा कोई विकल्प देखिए। इसके बाद सीएम ने उसे भरोसा दिलाया की इस बार आपका काम हो जाएगा। 


मालूम हो कि, सीएम नीतीश कुमार आज स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त एवं श्रम संसाधन विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगे। स्वास्थ्य समेत कई विभागों से जुड़े फरियादी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री उनकी समस्याओं का ऑन द स्पॉट निपटारा कर रहे हैं।