ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

चुनाव आयोग की आइकॉन बनीं मैथिली ठाकुर, मतदाताओं को करेगी जागरूक

PATNA: मधुबनी की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी लोक गायिका मैथिली ठाकुर को चुनाव आयोग ने अपना आइकॉन बनाया है। इसे लेकर आयोग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 2024 लोकसभा चुनाव से

चुनाव आयोग की आइकॉन बनीं मैथिली ठाकुर, मतदाताओं को करेगी जागरूक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मधुबनी की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी लोक गायिका मैथिली ठाकुर को चुनाव आयोग ने अपना आइकॉन बनाया है। इसे लेकर आयोग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले वो मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाएगी। 


गौरतलब है कि इससे पूर्व मैथिली ठाकुर को 2019 में मधुबनी जिले का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। जिसके बाद उद्योग विभाग बिहार ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था। बिहार में खादी, हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए मैथिली ब्रांड एंबेसडर बनी थी। अब इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने मैथिली ठाकुर को अपना आइकॉन बनाया है। बता दें कि 2024 में लोकसभा चुनाव होने है। मैथिली ठाकुर इस चुनाव से पूर्व लोगों को जागरूक करेंगी। 25 साल की मैथिली ठाकुर मतदाताओं के लिए जागरुकता अभियान चलाएगी।   


कौन हैं मैथिली ठाकुर?

मैथिली ठाकुर संगीत की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम है। जिसने अपनी गायिकी से देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। मैथिली अब तक कई कार्यक्रम कर चुकी है। वो इंडियन आइडल, सारेगामापा सहित कई सिंगिंग रियालटी शो में शामिल हो चुकी है और अपनी प्रतिभा दिखा चुकी है। वो हिन्दी, भोजपुरी, मैथिली, पंजाबी, राजस्थानी  सहित कई अन्य भाषाओं में गीत गाती हैं। कई पुरस्कारों से उसे नवाजा जा चुका है। चुनाव आयोग ने मैथिली ठाकुर को अपना आइकॉन बनाया है। अब वो लोकसभा चुनाव से पूर्व बिहार के मतदाताओं को जागरुक करेगी। चुनाव आयोग द्वारा आइकॉन बनाए जाने पर मैथिली ठाकुर ने खुशी व्यक्त की। कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है। बस लोगों का आशीर्वाद यूं ही बना रहे।    





टैग्स