ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

चिराग ने भंग की प्रवक्ताओं की टीम, मीडिया पैनलिस्टों को भी हटाया

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अंदर खाने से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के तमाम प्रवक्ताओं को पद मुक्त कर दिया है. चिराग पासवान क

चिराग ने भंग की प्रवक्ताओं की टीम, मीडिया पैनलिस्टों को भी हटाया
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अंदर खाने से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के तमाम प्रवक्ताओं को पद मुक्त कर दिया है. चिराग पासवान के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्टों की टीम भंग कर दी है. 


चिराग की लोजपा (रामविलास) ने बिहार में मीडिया प्रभारी, दो सह मीडिया प्रभारी, 6 प्रवक्ता और 13 पैनलिस्टों को हटा दिया है. मीडिया प्रभारी पद से कुष्ण सिंह कल्लू, सह मीडिया प्रभारी निशात मिश्रा और रवि रंजन कर्ण हटाये गए हैं.


वहीं, अशरफ अंसारी, सुरेंद्र विवेक, राजेश भट्ट, अजय कुशवाहा, अमर आजाद और विनीत सिंह को प्रवक्ता पद  से हटाया गया है. साथ ही प्रवक्ता पैनलिस्ट में शामिल साजेश पासवान, अमर सिंह कुशवाहा, नरेश प्रसाद, शोभा सिंहा पासवान, संगीता तिवारी, राकेश रौशन, कृष्ण सिंह कल्लू, राजेश वर्मा, अभय सिंह, विकास मिश्रा, वेद प्रकाश पांडेय, चंदन सिंह और सुरभि ठाकूर को भी पदमुक्त कर दिया गया है.



चिराग ने भंग की प्रवक्ताओं की टीम, मीडिया पैनलिस्टों को भी हटाया




चिराग ने भंग की प्रवक्ताओं की टीम, मीडिया पैनलिस्टों को भी हटाया