ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

चुपचाप गुजरात घूम आये चिराग पासवान: बीजेपी के एक नेता से मुलाकात की चर्चा, लोजपा अध्यक्ष ने बताया निजी दौरा

DELHI : लोक जनशक्ति पार्टी में छिड़े घमासान के बीच चिराग पासवान सोमवार को गुजरात पहुंच गये. अहमदाबाद पहुंचे चिराग पासवान एक ही दिन में वापस दिल्ली भी लौट गये. चर्चा ये है कि उ

चुपचाप गुजरात घूम आये चिराग पासवान: बीजेपी के एक नेता से मुलाकात की चर्चा, लोजपा अध्यक्ष ने बताया निजी दौरा
Editor
2 मिनट

DELHI : लोक जनशक्ति पार्टी में छिड़े घमासान के बीच चिराग पासवान सोमवार को गुजरात पहुंच गये. अहमदाबाद पहुंचे चिराग पासवान एक ही दिन में वापस दिल्ली भी लौट गये. चर्चा ये है कि उन्होंने बीजेपी के एक नेता से मुलाकात की है. हालांकि चिराग इसे निजी दौरा बता रहे हैं. लोजपा के एक नेता ने फर्स्ट बिहार से कहा कि बीजेपी के किसी नेता से मुलाकात करने के लिए चिराग पासवान के अहमदाबाद जाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता.

दिलचस्प बात ये है कि चिराग पासवान के गुजरात दौरे की खबर मीडिया को कौन कहे पार्टी में भी किसी को नहीं थी. अहमदाबाद के स्थानीय पत्रकारों ने चिराग के गुजरात दौरे की खबर दी. उनके मुताबिक चिराग पासवान ने बीजेपी के एक नेता से मुलाकात की है. वे नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी नेता है. हालांकि चिराग पासवान ने इसे निजी दौरा करार दिया है. 


गौरतलब है कि चिराग पासवान इन दिनों पार्टी और परिवार के भीतर महाभारत लड़ रहे हैं. इस जंग में वे बीजेपी औऱ नरेंद्र मोदी पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं. चिराग ने लगातार कहा है कि जब हनुमान का राजनीतिक वध किया जा रहा है तो राम खामोश क्यों हैं. बता दें कि विधानसभा चुनाव के समय चिराग पासवान  ने खुद को नरेंद्र मोदी का हनुमान बताया था. 

वैसे चिराग के एक करीबी लोजपा नेता ने दावा किया कि बीजेपी के किसी नेता से मुलाकात का कोई सवाल ही नहीं होता. लोजपा नेता ने कहा कि अगर चिराग अहमदाबाद गये भी होंगे तो निजी कारण से गये होंगे. आखिरकार बीजेपी में नरेंद्र मोदी औऱ अमित शाह के अलावा फैसला लेने वाला कौन है. दोनों दिल्ली में है. फिर चिराग को किसी बीजेपी नेता से मुलाकात करने अहमदाबाद जाने की जरूरत क्या है.