ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

चंपाई सोरेन कहीं जाए उससे फर्क नहीं पड़ने वाला, बोले तेजस्वी..महाराष्ट्र में भी लोग गये थे ना क्या हुआ?

PATNA: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई कहीं जाए उससे फर्क नहीं पड़ने वाला। उन्ह

चंपाई सोरेन कहीं जाए उससे फर्क नहीं पड़ने वाला, बोले तेजस्वी..महाराष्ट्र में भी लोग गये थे ना क्या हुआ?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई कहीं जाए उससे फर्क नहीं पड़ने वाला। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भी तो लोग गए थे क्या हुआ?


तेजस्वी ने कहा कि चंपाई सोरेन के भाजपा में जाने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है महाराष्ट्र में भी लोग गए थे रिजल्ट क्या हुआ? अररिया में बाइक चोरी में पकड़े गए युवक के साथ अमानवीय घटना पर कहा कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। बिहार में राक्षस राज कायम है। मामले की जांच होनी चाहिए और कार्रवाई की जानी चाहिए। 


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मैं लगातार कह रहा हूं कि बिहार में पूरा सिस्टम खत्म हो गया है। नीतीश कुमार से बिहार संभाल नहीं रहा है। पूरी तरीके से पुलिस को जब तक पावर नहीं देंगे कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में आप देख लीजिए जो काम करने वाले अधिकारी हैं उनको सेंडिंग पोस्ट में भेजा जा रहा है और जो चढ़ावा देते हैं उन्हें मलाईदार पोस्ट दिया जाता है। 


उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार को अपराध से कोई लेना देना नहीं है। इनको सत्ता में बैठकर मलाई खाने से ही मतलब है।  बीजेपी और जेडीयू के नेताओं का कहना है कि आरजेडी में भगदड़ होने वाली है। कई नेता राजद का दामन छोड़ने वाले हैं। इस बयान पर तेजस्वी ने कहा कि इसमें कोई दिक्कत नहीं है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। 










टैग्स