ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

चंपाई सोरेन का इस्तीफा, अब यह विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

PATNA : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद सीएम बनें चंपाई सोरेन ने कल झामुमो से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद झारखंड सरकार में मंत्री रहे चंपाई सोरेन का इस्तीफा म

चंपाई सोरेन का इस्तीफा, अब यह विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद सीएम बनें चंपाई सोरेन ने कल झामुमो से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद झारखंड सरकार में मंत्री रहे चंपाई सोरेन का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। इसके बाद अब घाटशिला से विधायक रामदास सोरेन उनकी जगह मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके बाद झामुमो ने उनकी जगह दूसरे विधायक का नाम भी मंत्री पद के लिए फाइनल कर लिया है। 


दरअसल, हेमंत सोरने की पार्टी झामुमो के तरफ से यह बताया गया है कि घाटशिला से विधायक रामदास सोरेन अब उनकी जगह लेंगे। वे कल ही मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसका प्रस्ताव राजभवन को भेज दिया गया है। रामदास सोरेन घाटशिला विधानसभा से झामुमो के विधायक हैं। इसके अलावा वह पूर्वी सिंहभूम से झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हैं। इससे पहले वह साल 2009 में भी चुनाव जीत चुके हैं। पार्टी में वह चंपाई सोरेन के बाद कोल्हान के दूसरे सबसे वरिष्ठ नेता हैं। शिबू सोरेन और चंपाई सोरेन के साथ उन्होंने झारखंड आंदोलन में सक्रिय रहे थे। आदिवासी समाज के बीच उनकी पैठ है। लिहाजा उन्हें मंत्री बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। 


इससे पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने लंबे समय से चल रहे राजनीतिक अटकलों को विराम लगाते हुए बीजेपी ज्वॉइन करने का फैसला कर लिया है। चंपाई ने बुधवार को झामुमो की प्राथमिक सदस्यता समेत मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया था। अब वे शुक्रवार को रांची में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।  उनके साथ उनका बेटा बाबूलाल सोरेन भी भाजपा में शामिल होंगे।