ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

चैती छठ का दूसरा दिन: खरना पूजा में शामिल हुए सीएम नीतीश और सम्राट, पार्टी नेता के घर पहुंचकर ग्रहण किया महाप्रसाद

PATNA: छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना पूजा का अपना खास महत्व होता है। इस दिन छठ प्रति खरना का प्रसाद बनाकर उसे छठी मईया को भोग लगाती हैं और इसके बाद महाप्रसाद को लोग पूरी आस्था के सा

चैती छठ का दूसरा दिन: खरना पूजा में शामिल हुए सीएम नीतीश और सम्राट, पार्टी नेता के घर पहुंचकर ग्रहण किया महाप्रसाद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना पूजा का अपना खास महत्व होता है। इस दिन छठ प्रति खरना का प्रसाद बनाकर उसे छठी मईया को भोग लगाती हैं और इसके बाद महाप्रसाद को लोग पूरी आस्था के साथ गहण करते हैं। खरना पूजा के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम पार्टी नेता के घर पहुंचे और खरना का प्रसाद ग्रहण किया।


दरअसल, लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का आज दूसरा दिन है। आज खरना पूजा का प्रसाद ग्रहण करने के बाद छठव्रति 36 घंटे का निर्जला व्रत रखेगी और कल यानी रविवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके बाद सोमवार को उदयगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद प्रसाद ग्रहण करेंगी। इसके बाद पारण के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का अनुष्ठान संपन्न होगा।


खरना पूजा के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री विजय चौधरी और अन्य नेताओं के साथ महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए जदयू के प्रदेश महासचिव नंद किशोर कुशवाहा के घर पहुंचे और खरना का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सेतु भी मौजूद रहे। उधर, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी बीजेपी एमएलसी अनिल शर्मा के घर खरना का प्रसाद खाने पहुंचे। सीएम और डिप्टी सीएम ने प्रसाद ग्रहण करने के बाद छठी मईया से राज्य में अमन चैन और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।