ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

कैश क्रेडिट घोटाले का मामला विधानसभा में उठा, विपक्ष ने सीबीआई जांच कराने की रखी मांग

PATNA : बिहार में किसानों से धान और गेहूं खरीद के लिए टैक्सोऔर व्यापार मंडलों को दिए गए कैश क्रेडिट के घोटाले का मामला बिहार विधानसभा में उठा. बिहार विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान आरजेडी विध

कैश क्रेडिट घोटाले का मामला विधानसभा में उठा, विपक्ष ने सीबीआई जांच कराने की रखी मांग
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में किसानों से धान और गेहूं खरीद के लिए टैक्सोऔर व्यापार मंडलों को दिए गए कैश क्रेडिट के घोटाले का मामला बिहार विधानसभा में उठा. बिहार विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान आरजेडी विधायक के ललित यादव ने इस मामले पर सरकार से जवाब मांगा. सरकार से पूछा कि 8 साल बाद भी कैश क्रेडिट घोटाले के दोषियों के ऊपर क्या कार्यवाही हुई और फिर इसका जवाब मांगा गया.

सरकार की तरफ से सदन में बताया गया कि कैश क्रेडिट घोटाले से जुड़े मामले में पुलिस की तरफ से कई मामलों में जांच प्रतिवेदन आ चुकी है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी जारी है. प्रभारी मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि इस मामले में कई आरोपी जमानत पर बाहर हैं.

हालांकि सरकार के जवाब से आरजेडी विधायक संतुष्ट नहीं दिखे और उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग रखी. ललित यादव ने कहा कि इस मामले में 8 साल बाद भी पुलिस अगर दोषियों के खिलाफ एक्शन नहीं ले पाई है तो जांच का जिम्मा सीबीआई को दिया जाना चाहिए. राज्य में 35करोड़ से ज्यादा का कैश क्रेडिट घोटाला हुआ. किसानों से धान और गेहूं खरीद के लिए जो राशि दी गई उसका बंदरबांट किया गया और अब तक दोषी खुले घूम रहे हैं.