ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

कैंसर से जूझ रहे सुशील मोदी से मिलने पहुंचें CM नीतीश कुमार, कहा - जल्द ठीक होकर करेंगे जनसेवा

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व उप मुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के राजेंद्र नगर स्थित आवास जाकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल लिया। उनके उपचार

कैंसर से जूझ रहे सुशील मोदी से मिलने पहुंचें CM नीतीश कुमार, कहा - जल्द ठीक होकर करेंगे जनसेवा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  पूर्व उप मुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के राजेंद्र नगर स्थित आवास जाकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल लिया। उनके उपचार के संबंध में  भी विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सुशील मोदी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर लोगों के बीच फिर से उपस्थित होकर उनकी सेवा करेंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा भी उपस्थित थे।


दरअसल, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी कैंसर से पीड़ित हैं। इस बीमारी की वजह से उनकी हालत अच्छी नहीं है। इस बात की जानकारी लोगों को तब मिली जब वह अपना इलाज करवाकर पटना लौटे। वह जब एयरपोर्ट पर व्हील चेयर पर बैठकर बाहर निकले तो वहां मौजूद लोग उनको देखकर हैरान रह गये। उनको देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि व्हील चेयर पर बैठा शख्स सुशील मोदी हैं। लोगों ने उसके स्वास्थ्य बेहतर होने की कामना की। 


मालूम हो कि अपने तीन दशक से अधिक के राजनीतिक करियर में सुशील मोदी विधायक, विधान परिषद के सदस्य, लोकसभा सदस्य और राज्यसभा के सदस्य रहे हैं। वह 2005 से 2013 और 2017 से 2020 तक बिहार के उप मुख्यमंत्री रहे। सुशील मोदी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत पटना विश्वविद्यालय में एक छात्र नेता के रूप में की थी। वर्ष 1973 में वो पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के महासचिव बने। वर्ष 1990 में वो सक्रिय राजनीति में शामिल हुए और  ‘पटना सेंट्रल’ विधानसभा (अब कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र) से उन्होंने चुनाव लड़ा और उसमें जीत हासिल की। वर्ष 2004 में वह  भागलपुर से लोकसभा के सदस्य भी चुने गए। 


उधर, इससे पहले शनिवार को तेजप्रताप यादव भी सुशील मोदी की खराब तबियत की बात सुनकर उनसे मिलने पहुंचे थे। तेजप्रताप यादव ने कहा कि उन्हें उनकी दीदी के सोशल मीडिया के द्वारा उन्हें पता चला कि सुशील मोदी की तबियत खराब है। इसलिए वह उनका हाल-समाचार पूछने उनके आवास पर आये और उनकी तबीयत के बारे में पूछा। इससे पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की एयरपोर्ट वाली तस्वीर को देखकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी दुःख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तकलीफ भी व्यक्त की।


लालू प्रसाद ने लिखा 'भाई सुशील मोदी के स्वास्थ्य संबंधित खबर सुनकर हैरान और दुखी हूँ। 50 वर्षों से उन्हें जानता हूँ।वह जुझारू और संघर्षशील प्रवृति के व्यक्ति हैं। परमपिता से उनके अच्छे स्वास्थ्य की मंगलकामना करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह शीघ्र स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा में सक्रिय हों। ताकि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का सबको लाभ मिलता रहे।