ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

चाहे कोई भी हो, बक्शा नहीं जाएगा....; अवैध खनन को लेकर एक्शन में दिखें विजय सिन्हा : लखीसराय खनिज विकास पदाधिकारी को सस्पेंड करने का दिया आदेश

PATNA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से खनन विभाग काफी सुर्खियों में रहा है। इस विभाग को लेकर डिप्टी सीएम व खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा पूरे एक्शन में नजर आ रहे हैं।<

चाहे कोई भी हो, बक्शा नहीं जाएगा....; अवैध खनन को लेकर एक्शन में दिखें विजय सिन्हा : लखीसराय खनिज विकास पदाधिकारी को सस्पेंड करने का दिया आदेश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से खनन विभाग काफी सुर्खियों में रहा है। इस विभाग को लेकर डिप्टी सीएम व खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा पूरे एक्शन में नजर आ रहे हैं।


सिन्हा लगातार अवैध बालू खनन करने वाले लोगों पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं। इसको लेकर अब उन्होंने कहा है कि हमने खनन विभाग को माफिया मुक्त बनाने का अभियान शुरू किया है। आज मैं उन लोगों पर भी नजर रख रहा हूं जो ऐसे माफियाओं को संरक्षण देते हैं।


सिन्हा ने कहा कि जो सही काम करेंगे, मैं उनकी रक्षा करूंगा। लेकिन जो अपराधियों को संरक्षण देगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। चाहे वह कोई भी हो। 


उधर, विजय सिन्हा ने अवैध खनन एवं परिवहन को बढ़ावा देने के मामले में लखीसराय जिला के खनिज विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार को निलंबित करने के आदेश दिया है। वह मुंगेर जिला के अतिरिक्त प्रभार में भी थे। इसके साथ ही उन्होंने गया के खनिज विकास पदाधिकारी को भी संस्पेंड कर दिया है। ऐसे में इस तरह की कार्रवाइयों के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।