ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

CAA, NRC और ट्रिपल तलाक के खिलाफ JDU नेता गए सुप्रीम कोर्ट, BJP बोली- गजवा-ए-हिन्द नहीं चलेगा

PATNA: जेडीयू के बड़े मुस्लिम नेता और एदार-ए-शरिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाम रसूल बलियावी सुप्रीम कोर्ट में CAA, NRC और ट्रिपल तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। तीनों ही मामले को लेकर

CAA, NRC और ट्रिपल तलाक के खिलाफ JDU नेता गए सुप्रीम कोर्ट, BJP बोली- गजवा-ए-हिन्द नहीं चलेगा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: जेडीयू के बड़े मुस्लिम नेता और एदार-ए-शरिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाम रसूल बलियावी सुप्रीम कोर्ट में CAA, NRC और ट्रिपल तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। तीनों ही मामले को लेकर एदार-ए-शरिया की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में रिट और रिविजन याचिका दायर की गई है। अगले महीने सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई करेगा। इसको लेकर बीजेपी नेता हरिभूषण ठाकुर बचौल ने जेडीयू नेता गुलाम रसूल बलियावी पर हमला बोला है। बचौल ने कहा है कि देश में जो हिन्दू की बात करेगा वह राज करेगा, यहां गजवा-ए-हिन्द नहीं चलेगा।


एदार ए शरिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जेडीयू नेता ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है और आने वाले 2 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में हैं। उन्होंने बताया कि एदार ए शरिया की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में CAA और NRC के खिलाफ रिट याचिका फाइल की गई है। यह वही CAA और NRC है, जिसको लेकर पूरे देश के मुसलमानों में बेचैनी है। सरकार की तरफ से मुस्लमानों को भरोसे में नहीं लिया जा सका है। एदार ए शरिया ने सुप्रीम कोर्ट में एक पिटिशन दायर की है। 2 दिसंबर को मामले पर सुनवाई होनी है। उन्होंने कहा है कि वे इस लड़ाई को लड़ेंगे और सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे।


वहीं तीन तलाक के मुद्दे पर बलियावी ने कहा है कि फैसला आया कि एक साथ तीन तलाक कोई देता है तो तलाक नहीं होगा और तीन साल की सजा हो जाएगी। इस फैसले के खिलाफ भी सुप्रीम कोर्ट में रिविजन फाइल किया है, जिसपर 6 दिसंबर को सुनवाई होनी है। उन्होंने कहा कि जेडीयू इस कानून के समर्थन में कभी भी नहीं थी। जब लोकसभा और राज्यसभा में बील पेश किया जा रहा था तब जेडीयू ने वाकआउट किया था लेकिन तीन तलाक बिल सर्व समर्थन से पास हो गया था।


CAA, NRC और ट्रिपल तलाक जैसे मुद्दों को लेकर बलियावी एक बड़ा आंदोलन करने जा रहे है। 13 दिसंबर को मजकजी एदार ए शरिया का एक बड़ा जुलूस निकलने वाला है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों का सरकार से विश्वास उठ चुका है। इस कार्यक्रम मुस्लिम स्कॉलर अपनी बात रखेंगे। उधर, बलियावी के इस बयान पर बीजेपी नेता हरिभूषण ठाकुर बचौल ने बलियावी पर बड़ा पलटवार किया है। बचौल ने कहा है कि देश में CAA, NRC और ट्रिपल तलाक सब लागू होगा। जो हिन्दू की बात करेगा वही देश में राज करेगा, यहां गजवा-ए-हिन्द नहीं चलने वाला है।