ब्रेकिंग
अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..

बजट सत्र के पहले दिन पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतें बनी मुद्दा, साइकिल से विधानसभा पहुंचे आरजेडी विधायक

PATNA : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. आज पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी. अमूमन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष कोई मुद्दा नहीं उठा

बजट सत्र के पहले दिन पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतें बनी मुद्दा, साइकिल से विधानसभा पहुंचे आरजेडी विधायक
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. आज पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी. अमूमन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष कोई मुद्दा नहीं उठाता है, लेकिन सदन में सत्र के पहले दिन विपक्ष ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं.

देश में लगातार बढ़ रही डीजल और पेट्रोल की कीमतों के खिलाफ विपक्षी विधायकों ने अपना विरोध जताना शुरू कर दिया है. आरजेडी के विधायक आज सत्र के पहले दिन साइकिल पर सवार होकर विधानसभा पहुंचते नजर आए हैं. आरजेडी विधायक मुकेश रोशन साइकिल की सवारी करते हुए विधानसभा पहुंचे हैं. डॉक्टर मुकेश रोशन महुआ विधानसभा सीट से आरजेडी के विधायक हैं.

साइकिल पर सवार होकर विधानसभा सत्र की बैठक में शामिल होने पहुंचे आरजेडी विधायक ने कहा है कि अब आम आदमी ही नहीं बल्कि विधायक भी पेट्रोल डीजल की बढ़ी हुई कीमतों से परेशान हैं. केंद्र सरकार और राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं और आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी इससे प्रभावित हैं. आरजेडी विधायक ने कहा है कि अब साइकिल पर चलने के अलावा और कोई चारा नहीं बचा है लिहाजा उन्होंने पेट्रोल डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के बाद साइकिल की सवारी शुरू कर दी है.

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता