ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

BJP विधायक के पेट्रोल पंप से लाखों की लूट, सीसीटीवी का DBR भी ले गए क्रिमिनल

PATNA : बिहार में अपराधी और लूटरे किस्म के लोगों का तांडव किस कदर बढ़ गया है। जिसको इस बात के जरिए बखूबी समझा जा सकता है कि अब इनके चपेट में आम वर्ग तो दूर खुद सत्ता में काबिज पार्ट

BJP विधायक के पेट्रोल पंप से लाखों की लूट, सीसीटीवी का DBR भी ले गए क्रिमिनल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधी और लूटरे किस्म के लोगों का तांडव किस कदर बढ़ गया है। जिसको इस बात के जरिए बखूबी समझा जा सकता है कि अब इनके चपेट में आम वर्ग तो दूर खुद सत्ता में काबिज पार्टी के विधायक भी आ रहे हैं। अब एक ताजा मामला भाजपा विधायक राजू सिंह से जुड़ा हुआ है। भाजपा विधायक के पेट्रोल पंप से लाखों की लूट हुई है। इतना ही नहीं यह लूटेरे अपने साथ सीसीटीवी का DBR भी ले गए। 


मिली जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर में ग्राहक बनकर पहुंचे अपराधियों ने बीजेपी विधायक राजू सिंह के पेट्रोल पंप पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। एनएच 27 पर ओपी क्षेत्र के पखनाहां स्थित सिंह रामेश्वर एचपी पेट्रोल पंप से पिस्टल के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने सवा दो लाख रुपये लूट लिए। यह पेट्रोल पंप साहेबगंज के विधायक राजू सिंह का है।


वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पानापुर ओपी पुलिस पेट्रोल पंप पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। विधायक ने इस मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। बदमाश अपने साथ सीसीटीवी फुटेज के लिए डीबीआर भी लेकर चले गए। पेट्रोल पंप कर्मियों ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे थे। तीनों पिस्टल से लैश थे। पहले तेल लेने के लिए ग्राहक बनकर पहुंचे थे। थोड़ी देर में ही पिस्टल निकाल लिया।


बदमाशों ने हथियार के बल पर नोजल मैन समेत पंप सभी कर्मियों को पंप के दफ्तर में बंद कर दिया। इसके बाद पंप के कैश काउंटर व नोजल मैन के पास से कैश छीन लिया। फिर सभी को केबिन में बंदकर कांटी की तरफ भाग निकले। इस दौरान सीसीटीवी का डीबीआर बॉक्स भी बदमाश नोचकर ले गए। बदमाशों के भागने के बाद पेट्रोल पंप कर्मियों ने इसकी सूचना पेट्रोल पंप मालिक और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस पेट्रोल पंप पर पहुंची। लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।


 उधर, विधायक राजू सिंह ने लूट की घटना को लेकर पानापुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस पंप की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। पुलिस का सुस्ती के कारण ही अपराधी बेलगाम हो रहे हैं। बिहार में पेट्रोल पंप समेत व्यवसायिक संस्थानों को निशाना बनाया जा रहा है।विधायक ने थानाध्यक्ष पर पेट्रोलिंग के नाम पर फ्री तेल के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। हालांकि थानेदार अभिषेक कुमार ने इससे इनकार किया है।