ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बीजेपी से डर गए हैं नीतीश-तेजस्वी! सम्राट का तीखा हमला, पूछा- 63 लोगों पर केस किया तो.. मेरे ऊपर क्यों नहीं?

PATNA: विधानसभा मार्च के दौरान गुरुवार को बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सियासत जारी है। लाठाचार्ज के खिलाफ बीजेपी सरकार पर लगातार हमलावर बनी हुई है। बिहार

बीजेपी से डर गए हैं नीतीश-तेजस्वी! सम्राट का तीखा हमला, पूछा- 63 लोगों पर केस किया तो.. मेरे ऊपर क्यों नहीं?
Mukesh Srivastava
4 मिनट

PATNA: विधानसभा मार्च के दौरान गुरुवार को बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सियासत जारी है। लाठाचार्ज के खिलाफ बीजेपी सरकार पर लगातार हमलावर बनी हुई है। बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश और तेजस्वी की सरकार बीजेपी से डर गई है और घबराहट में हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी से डर का ही नतीजा है कि 63 लोगों पर सरकार ने केस कराया लेकिन उसकी हिम्मत नहीं हुई कि वह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज करा सके।


दरअसल, लाठीचार्ज के खिलाफ बीजेपी आज पूरे राज्यभर में धरना दे रही है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर धरना में शामिल होने पहुंच सम्राट चौधरी ने महागठबंधन की सरकार पर जोरदार हमला बोला। सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव बीजेपी से डर गए हैं। सरकार ने लाठीचार्ज को लेकर बीजेपी के 63 नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कराया लेकिन डर के कारण उनके खिलाफ केस दर्ज नहीं करा सकी। उन्होंने कहा कि उनके खून का एक-एक कतरा आंदोलन के लिए तैयार है। सरकार को जो करना है कर ले बीजेपी डरने वाली नहीं है।


लालू परिवार पर हमला बोलते हुए चम्राट चौधरी ने कहा कि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का पूरा परिवार घोटाले का अभियुक्त है। रेलवे में गलत तरीके से नौकरी देकर गरीबों का जमीन लिखवा लिया। उन्होंने कहा कि 10 लाख नौकरी सरकार जब तक नहीं देगी बीजेपी का आंदोलन चलता रहेगा। मार्च में शिक्षकों के शामिल नहीं होने के सवाल पर सम्राट ने कहा कि शिक्षक सरकारी कर्मी है वे चाहकर भी विरोध में शामिल नहीं हो सकते हैं। एनडीए की सरकार में बिहार में 4 लाख 70 हजार शिक्षकों को नौकरी दी गई। उन्होंने कहा की सरकार एसटीईटी टीईटी पास छात्रों को सीधे नौकरी दे।


उन्होंने अगुवानी पुल हादसे पर कहा कि बिहार में पुल निर्माण में टेंडर घोटाला हुआ है। राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के बाद इसकी जांच होगी, कोई बचने वाला नहीं है। सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार की यादस्त खराब हो गई है। पगड़ी पर सवाल उठा रहे हैं, हमने भी कहा है कि जब तक उन्हें सत्ता से नहीं हटाएंगे तब तब पगड़ी नहीं उतारेंगे। बीजेपी नीतीश कुमार को सत्ता हटाने का सकल्प ले लिया है।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सीएम हाउस से लाठीचार्ज की मॉनिटरिंग कर रहे थे। बीजेपी नेताओं के सिर पर लाठी बरसाया गया। विजय सिंह की हत्या नीतीश ने करवाई है। विजय सिंह भजन कीर्तन करने नहीं आए थे, लाठीचार्ज के कारण ही उनकी मौत हुई है। बीजेपी इस का आंदोलन पंचायत स्तर तक लेकर जाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी की जहां जहां सरकार है वहां कानून की राज स्थापित है, बिहार में बीजेपी की सरकार बनती है तो 24 घंटे में गुंडों का सफाया हो जाएगा और सभी अपराधी बिहार छोड़कर चले जाएंगे।