ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बीजेपी पर मुकेश सहनी का हमला, कहा-यह सरकार गरीबों की नहीं, अमीरों की

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज गया, जमुई और बांका में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अपने तूफानी चुनावी दौरे के क्रम में

बीजेपी पर मुकेश सहनी का हमला, कहा-यह सरकार गरीबों की नहीं, अमीरों की
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज गया, जमुई और बांका में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अपने तूफानी चुनावी दौरे के क्रम में उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इलेक्ट्रॉल बांड के जरिये भाजपा द्वारा चंदा लिए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा का अभियान है , आप हमें चंदा दीजिए, हम आपको धंधा देंगे। उन्होंने कहा कि इससे देश का भला नहीं हो सकता है। 


मुकेश सहनी ने जोर देकर कहा कि दरअसल, प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी अपने किये वादे को भूल गए है। उन्होंने कहा कि ये 2022 तक सभी गरीबों को पक्का मकान देने का वादा किया था, लेकिन आज कितने गरीबों के पास अपना घर है। किसानों को एमएसपी बढ़ाने की बात कही थी, लेकिन क्या हुआ? उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वादाखिलाफी करने वाली सरकारं को बदल देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह सरकार गरीबों की नहीं अमीरों की है। 


उन्होंने कहा कि आज देश पर कर्ज बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्ज बढ़ेगा तो इसका बोझ भी हमलोगों पर ही पड़ेगा। उन्होंने अग्निवीर योजना को लेकर भी भाजपा को घेरते हुए कहा कि 75 साल की उम्र में प्रधानमंत्री तीसरी बार प्रधानमन्त्री बनने के लिए वोट मांग रहे हैं और इस योजना में 22 साल की उम्र में जवानों को रिटायर कर रहे हैं। मुकेश सहनी ने लोगों से राजद के प्रत्याशी को वोट देकर देश मे गरीबों यानी इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने की अपील की।

टैग्स