ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

BJP ने जब नीतीश पर लगाया धोखा देने का आरोप, तब बोले मुकेश सहनी.."तुम करो तो रास लीला और हम करे तो केरेक्टर ढीला"

PATNA: एनडीए से टूट के बाद बिहार में फिर से महागठबंधन की सरकार बन गयी। नई सरकार में कैबिनेट का भी विस्तार हो गया। सभी मंत्रियों ने अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया है। महागठबंधन-2

BJP ने जब नीतीश पर लगाया धोखा देने का आरोप, तब बोले मुकेश सहनी.."तुम करो तो रास लीला और हम करे तो केरेक्टर ढीला"
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: एनडीए से टूट के बाद बिहार में फिर से महागठबंधन की सरकार बन गयी। नई सरकार में कैबिनेट का भी विस्तार हो गया। सभी मंत्रियों ने अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया है। महागठबंधन-2 की सरकार बिहार में बनने के बाद बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने बीजेपी पर हमला बोला है। 


मुकेश सहनी ने कहा कि जब से बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बनीं है तब से बीजेपी धरना प्रदर्शन कर रही है। जिला से लेकर प्रखंड और पंचायत तक में बीजेपी धरना पर बैठ गयी है। बीजेपी के नेता इस दौरान प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। बीजेपी आज पूरी तरह से विपक्ष की भूमिका में आ गयी है। नीतीश कुमार का एनडीए के साथ छोड़कर महागठबंधन में चले जाने के बाद बीजेपी लगातार हमलावर हो गई है और नीतीश कुमार पर बीजेपी और जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। 


बीजेपी के इस आरोप पर पलटवार करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि "तुम करो रास लीला हम करे तो कैरेक्टर ढीला"..मुकेश सहनी ने कहा कि ऐसा कोई राज्य नहीं है जहां वहां के लोगों को बीजेपी परेशान नहीं करती होगी। महाराष्ट्र में बना बनाया सरकार को बीजेपी ने टूड़वा दिया और गोवा में भी वही काम किया। अरुणाचल प्रदेश में नीतीश कुमार के 6 विधायकों को अपने पार्टी में मिला लिया। 


मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ मिलकर सरकार बनाया तो बीजेपी धरना-प्रदर्शन पर उतर गये। आज बीजेपी के नेता जनादेश के अपमान की बात कर रहे हैं। जबकि बीजेपी ने 2017 में क्या किया यह किसी से छिपी नहीं है। बीजेपी ने महागठबंधन की सरकार को तोड़ने का काम किया था।