ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

BJP नहीं चाहती है बिहार में हो विकास, बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष .... भाजपा का चाल - चरित्र और चेहरा उजागर

PATNA : बिहार में हुई जातीय गणना को लेकर बीते कल सुप्रीम कोर्ट ने दायर याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान केंद्र सरकार ने भी अब इस मामले में एंट्री मारी है। गृह मंत्रालय की ओर से

BJP नहीं चाहती है बिहार में हो विकास, बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  .... भाजपा का चाल - चरित्र और चेहरा उजागर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में हुई जातीय गणना को लेकर बीते कल सुप्रीम कोर्ट ने दायर याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान केंद्र सरकार ने भी अब इस मामले में एंट्री मारी है। गृह मंत्रालय की ओर से सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया गया  जनगणना का अधिकार राज्य के पास नहीं है। यह केंद्र का अधिकार है। हालांकि,राज्य सरकार सर्वें करवा सकती है। जिसके बाद अब इस पुरे मामले को लेकर बिहार की राजनीती गर्म हो गई। अब इस मामले में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। अखिलेश सिंह ने कहा है कि - जातीय गणना पर भाजपा का चाल - चरित्र और चेहरा उजागर हो गया। भाजपा नहीं चाहती है कि बिहार में विकास हो। 


बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि- कल सुप्रीम कोर्ट में जो हलफनामा दिया गया है। फर्स्ट हाफ में कुछ और कहा गया, सेकंड हाफ में कुछ और बातें कही गई। इससे साफ़ है कि भाजपा ही पहले ही रुकावट डाल रही थी और अब भी डाल रही है। पहले हाई कोर्ट में बाधा पहुंचाया और उसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने बाधा पहुंचा रहे हैं। ये नहीं चाहते हैं कि बिहार में जातीय गणना हो। 


इसके आलावा उन्होंने कहा कि - अगर भाजपा वाले ये कहते हैं कि इस देश के बारे में उनको अधिक समझ हैं और बाकी लोग मुर्ख हैं तो फिर तो भगवान ही मालिक है। सबको मालूम चल गया है कि वो लोग नहीं चाहते हैं कि जातीय गणना हो। इनका असली चेहरा लोगों के सामने आ गया है। अब बिहार समेत देश की जनता सबकुछ समझ चुकी है। 


इधर, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि इंडिया गठबंधन के  बैठक में बहुत कुछ तय होना है। संयोजक बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बैठक में 11 सदस्य कमेटी बनने की उम्मीद है और बहुत कुछ विषय पर बात होना है और इसी बैठक में सब कुछ तय हो जाएगा। इसी बैठक में संयोजक का नाम भी तय हो जाएगा।  हालांकि, इसमें कौन संयोजक हो सकते हैं यह मैं नहीं बता सकता हूं।   लेकिन, उन्होंने यह जरूर कहा कि बिहार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव महत्वपूर्ण चेहरा होंगे। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता