ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

BJP ने JDU पर बोला हमला, कहा- भूल से भी जदयू को वोट नहीं मिलेगा, चाहे जहां भी चुनाव लड़ ले

PATNA : बिहार में सीएम नीतीश के नेतृत्व में एनडीए की सरकार चल रही है. लेकिन बिहार के बाहर जेडीयू और बीजेपी एक दूसरे से टकराने की स्थिति में है. पश्चिम बंगाल और असम समेत

BJP ने JDU पर बोला हमला, कहा- भूल से भी जदयू को वोट नहीं मिलेगा, चाहे जहां भी चुनाव लड़ ले
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार में सीएम नीतीश के नेतृत्व में एनडीए की सरकार चल रही है. लेकिन बिहार के बाहर जेडीयू और बीजेपी एक दूसरे से टकराने की स्थिति में है. पश्चिम बंगाल और असम समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव की तारीखों के एलान होने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं. इसी बीच भाजपा ने अपने ही सहयोगी नीतीश कुमार की पार्टी को आड़े हाथों लिया है. बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने कहा है कि जेडीयू से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. क्योंकि चुनाव में भूल से भी जदयू को वोट नहीं मिलेगा. 


पूर्व केंद्रीय मंत्री और पाटलिपुत्र सीट से बीजेपी के सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि नीतीश की पार्टी के साथ भाजपा का गठबंधन सिर्फ और सिर्फ बिहार के लिए ही है. बिहार के बाहर भाजपा और जेडीयू दोनों अलग-अलग हैं. यानी कि दोनों के बीच कोई भी संबंध नहीं है. ऐसे में जदयू स्वतंत्र है. जनता दल यूनाटेड कहीं से भी चुनाव लड़ ले. इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. 


गौरतलब हो कि जेडीयू ने असम और बंगाल चुनाव में उतरने की बात कही है. पार्टी के नेता चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं. राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा है कि जेडीयू बंगाल में कम से कम 75 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है. ऐसे में इसका सबसे ज्यादा नुकसान उसके ही सहयोगी दल भाजपा को होगा, जिनके सहयोग से नीतीश सीएम की कुर्सी पर बैठे हैं. 


BJP ने JDU पर बोला हमला, कहा- भूल से भी जदयू को वोट नहीं मिलेगा, चाहे जहां भी चुनाव लड़ ले


सांसद रामकृपाल यादव ने आगे कहा है कि "ममता बनर्जी ने बंगाल को लूटने का काम किया, वहां जमकर भ्रष्टाचार हुआ और बीजेपी कार्यकर्ताओं को मारा गया. बंगाल की जनता बीजेपी की सरकार बनवाने का मन बना चुकी है. प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार वहां बनेगी. बंगाल को हम लोग सोनार बांग्ला बनाने का काम करेंगे."

टैग्स