ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

BJP MLC संजय पासवान, RJD MLA रितलाल यादव ने रामविलास पासवान को दी श्रद्धांजलि, क्या कहा आइए जानते हैं?

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक स्व.रामविलास पासवास की आज पटना में बरसी मनाई जा रही है। आज सुबह से ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का एसके पुरी स्थित आवास पर पहुंचकर दिवं

BJP MLC संजय पासवान, RJD MLA रितलाल यादव ने रामविलास पासवान को दी श्रद्धांजलि, क्या कहा आइए जानते हैं?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक स्व.रामविलास पासवास की आज पटना में बरसी मनाई जा रही है। आज सुबह से ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का एसके पुरी स्थित आवास पर पहुंचकर दिवंगत रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। बीजेपी एमएलसी संजय पासवान और आरजेडी विधायक रितलाल यादव आज चिराग पासवान के श्रीकृष्णापुरी स्थित आवास पहुंचे जहां दोनों नेताओं ने स्व. रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। 


स्व. रामविलास पासवान की बरसी पर अब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल नहीं होने पर BJP एमएलसी संजय पासवान ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी नहीं पहुंचे है वे कभी भी आ सकते हैं। सामाजिक न्याय का आवाज बुलंद करने वाले व्यक्ति रामविलास जी थे। आज उनकी पहली बरसी चिराग पासवान के द्वारा मनाया जा रहा है। अपने साथियों के साथ हमने भी पुष्प अर्पित किया है। नीतीश कुमार जी अचानक कुछ अनायास निर्णय करते है नीतीश कुमार इतना निष्ठुर नहीं हो सकते। उनकों आना चाहिए और वे आ सकते हैं। 


वही दानापुर के विधायक रितलाल यादव ने कहा कि हर तबके के लोग आज रामविलास जी को नमन करने उनकी पहली बरसी में पहुंचे है। दिवंगत रामविलास पासवान जी को श्रद्धांजलि देने हम भी पहुंचे हैं। रितलाल यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। रितलाल ने बताया कि चिराग और तेजस्वी मिलकर बिहार को चलाएंगे। रितलाल ने कहा कि बड़े भाई और छोटे भाई मिलकर बिहार का भविष्य तय करेंगे।  


वही चिराग पासवान का कहना है कि मुख्यमंत्री जी आ रहे है या नहीं मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। मैंने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया की वे इस मौके पर आए। मीडिया के माध्यम से भी निमंत्रण भिजवाया। कल मेरे साथी भी निमंत्रण देने गये थे लेकिन उनके निमंत्रण को किसी ने स्वीकार नहीं किया गया. ऐसे लम्हे राजनीति से ऊपर होते है। मेरे नेता के साथ वे समकक्ष रहे मैं उम्मीद करता हुं कि वे जरूर आएगे और दो मिनट हमारे नेता को श्रद्धांजलि देंगे।