ब्रेकिंग
अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..

BJP के सामने कभी लालू झुकेगा नहीं, राज्य परिषद की बैठक में बोले.. 2024 में देश से भगा देंगे

PATNA : लंबे समय बाद बिहार की राजनीति में एक्टिव हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। आरजेडी राज्य परिषद की बैठक में लालू यादव ने बीजेपी को दंगाई पा

BJP के सामने कभी लालू झुकेगा नहीं, राज्य परिषद की बैठक में बोले.. 2024 में देश से भगा देंगे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लंबे समय बाद बिहार की राजनीति में एक्टिव हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। आरजेडी राज्य परिषद की बैठक में लालू यादव ने बीजेपी को दंगाई पार्टी बताते हुए कहा कि दंगाइयों के सामने हर पार्टी झुकी है, लेकिन मैं अब तक नहीं झुका। उन्होंने कहा कि अगर मैं उनके आगे झुक जाता तो शायद मुझे जेल नहीं जाना पड़ता। लेकिन इतना कुछ होने का बाद भी मैं अपनी बातों पर कायम रहा। 




आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि आरएसएस, बीजेपी से हमारी पूराना दुश्मनी है। वे लोग हमे झूकाने की पूरी कोशिश कर रहे थे, लेकिन मैं नहीं झूका और ना झूकने वाला हूं। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा है कि नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं और इस बार 2024 में बीजेपी को धूल चटाकर रहेंगे। 




लालू प्रसाद यादव ने कहा कि जब मैं बिहार का मुख्यमंत्री था तो गरीबों के घर और झोपड़ियों में जाकर महिलाओं से पूछता था कि कुछ खाना बना है क्या ? वे खाने में मुझे मकई की रोटी और सब्जी खिलाती थी। ऐसा करने से अपनेपन का पता चलता है। मेरी सरकार में सब लोग प्रेम और ख़ुशी से रहते थे। उन्होंने कहा कि जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार आई है तब से बीजेपी जंगलराज का रट लगा रही है। उनलोगों का मकसद सिर्फ सरकार को तोडना है। लेकिन हम बीजेपी को कोई मौका नहीं देंगे कि वे हमारी सरकार पर सवाल उठा सके। 

टैग्स