ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

भाजपा के नारी वंदन के जबाव में बेटी वंदना: तेजस्वी यादव ने अपने समर्थकों से कहा-बेटी की पूजा कर हर काम की शुरूआत करें

PATNA: नरेंद्र मोदी सरकार ने कुछ महीने पहले संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया था. उसके बाद नारी वंदन भाजपा का नारा बन गया. उसके जवाब में अब राजद ने नया नारा दिया है-

भाजपा के नारी वंदन के जबाव में बेटी वंदना:  तेजस्वी यादव ने अपने समर्थकों से कहा-बेटी की पूजा कर हर काम की शुरूआत करें
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: नरेंद्र मोदी सरकार ने कुछ महीने पहले संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया था. उसके बाद नारी वंदन भाजपा का नारा बन गया.  उसके जवाब में अब राजद ने नया नारा दिया है-बेटी वंदना. तेजस्वी यादव ने अपने समर्थकों को कहा है-अपने हर काम की शुरूआत बेटी की वंदना करके ही करें. तेजस्वी यादव ने बिहार में एक भी महिला उम्मीदवार नहीं देने वाली बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने लालू परिवार की बेटी रोहिनी आचार्या को लेकर सम्राट चौधरी के बयान पर भी हमला बोला है.


सोशल मीडिया अकाउंट पर तेजस्वी ने लिखा है-हर नए कार्य की शुरूआत “बेटी वंदना” के साथ. उन्होंने लिखा है- बिहार के उपमुख्यमंत्री ने नारी शक्ति और बिहार की बेटी को लेकर जो विवादास्पद और घृणाप्रद बयान दिया है वो भाजपा के चरित्र को चित्रित करता है. ऐसी सोच ना हमारे संस्कारों में है और ना बिहार की संस्कृति व संस्कारों में. मैं ईश्वर से प्रार्थना करूँगा कि उपमुख्यमंत्री और उनकी पार्टी को मातृशक्ति का सम्मान करने की सदबुद्धि आए.


बेटी वंदना के साथ काम की शुरूआत

तेजस्वी यादव ने लिखा है- मैं समस्त कार्यकर्ताओं और बिहारवासियों से भी आग्रह करता हूँ वो “बेटी वंदना” के साथ अपने हर कार्य का प्रारम्भ करें. बीजेपी ने बिहार में एक भी महिला को लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाकर महिला विरोधी होने का परिचय दिया है. हमने पहले भी कहा था महिला आरक्षण बिल इनका ढकोसला था. बिहार की पहचान “भाजपा” नहीं है, बिहार ओछे बयान देने वालों की धरती नहीं है. बिहार माता सीता की जन्मस्थली है. बिहार बेटियों का, माताओं का, महिलाओं का सम्मान करने वाली पावन धरा है. हमारे संस्कार, हमारे आचरण, व्यवहार में मातृशक्ति का सर्वोच्च महत्व हैं और हमारे कार्य में इसकी झलक मिलती हैं.


तेजस्वी यादव ने लिखा है कि उनका “बेटी वंदना” अभियान बिहार की समृद्ध संस्कृति का आचरण करने की प्रेरणा देगी तथा मतिभ्रष्ट एवं पथभ्रष्ट भाजपा नेताओं को सही पथ पर आने के लिए प्रेरित करेगी.

भाजपा के नारी वंदन के जबाव में बेटी वंदना:  तेजस्वी यादव ने अपने समर्थकों से कहा-बेटी की पूजा कर हर काम की शुरूआत करें


भाजपा के नारी वंदन के जबाव में बेटी वंदना:  तेजस्वी यादव ने अपने समर्थकों से कहा-बेटी की पूजा कर हर काम की शुरूआत करें

टैग्स