ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

BJP के खिलाफ जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी की गोलबंदी, दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत

PATNA: उत्तर प्रदेश में रविवार को एयरपोर्ट पर ही रोके जाने के बाद बीजेपी से नाराज मुकेश सहनी सोमवार की रात जीतन राम मांझी के आवास पर पहुंच गये. दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई. म

BJP के खिलाफ जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी की गोलबंदी, दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: उत्तर प्रदेश में रविवार को एयरपोर्ट पर ही रोके जाने के बाद बीजेपी से नाराज मुकेश सहनी सोमवार की रात जीतन राम मांझी के आवास पर पहुंच गये. दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई. मुलाकात के बाद मुकेश सहनी ने कुछ खास बोला तो नहीं लेकिन जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक दोनों नेता बीजेपी से निपटने की गोलबंदी करने में लग गये हैं.


दरअसल सोमवार की दोपहर ही मुकेश सहनी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था कि बिहार में एनडीए में उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा है. इसलिए उन्होंने एनडीए विधायक दल की बैठक का बहिष्कार कर दिया था. सहनी ने कहा कि एनडीए में जीतन राम मांझी को भी सम्मान नहीं मिल रहा है. बिहार सरकार में चार दल शामिल हैं लेकिन चर्चा सिर्फ बीजेपी औऱ जेडीयू की होती है. वीआईपी औऱ हम पार्टी की कोई चर्चा नहीं होती.


इस प्रेस कांफ्रेंस के बाद ही मुकेश सहनी जीतन राम मांझी से मिलने उनके आवास पहुंच गये. दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई. सूत्र बता रहे हैं कि दोनों नेता बीजेपी से खफा हैं. जीतन राम मांझी तो लगातार बीजेपी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. रविवार को उन्होंने साफ साफ कहा था कि जिस भी मुद्दे पर बीजेपी औऱ नीतीश कुमार के बीच विवाद है उसमें वे नीतीश कुमार का साथ देंगे. उधर मुकेश सहनी पहले बीजेपी कैंप के माने जाते थे. लेकिन हालिया दिनों में उनकी बीजेपी से नाराजगी बढ़ी है. उत्तर प्रदेश में रविवार को हुए वाकये के बाद वे खुल कर वहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोल रहे हैं. दिलचस्प बात ये भी है कि मुकेश सहनी नीतीश कुमार के समर्थन में बोल रहे हैं. 


जानकार बता रहे हैं कि बीजेपी कैंप से एनडीए में आये मुकेश सहनी अब नीतीश कुमार के पास चले गये हैं. इसमें जीतन राम मांझी ने भी अहम रोल निभाया है. दरअसल मुकेश सहनी इस बात से नाराज हैं कि बिहार सरकार में उन्हें जो विभाग मिला है उसमें उन्हें अपने मनमाफिक काम नहीं करने दिया जा रहा है. वहां ऐसे ऐसे अधिकारी बिठाये जा रहे हैं जिनसे उनका तालमेल नहीं बैठ रहा है. सूत्रों की मानें तो मुकेश सहनी ने बीजेपी नेतृत्व से इसकी शिकायत की थी लेकिन बीजेपी ने नीतीश के मामले में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया था. ऐसे में मुकेश सहनी अब नीतीश के करीब जाना ही बेहतर समझ रहे हैं.


वैसे जीतन राम मांझी से मुलाकात के बाद मुकेश सहनी ने कहा कि वे अपना सुख दुख बांटने आये थे. मुकेश सहनी ने कहा कि मैं मल्लाह हूं तो मांझी जी मुशहर. दोनों कमजोर तबके के लोग हैं. इसलिए दोनों का नोटिस नहीं लिया जा रहा है. अब आपस में बैठकर दोनों अपना सुख दुख बांटते हैं.