ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

BJP के 400 पार वाले दावे पर बोली TMC, कहीं 2004 वाली स्थिति फिर न हो जाए : शत्रुघ्न सिन्हा

PATNA : तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के हेलीकॉप्टर में मछली खाते वीडियो के ट्रोल होने के बाद आज RJD नेता तेजस्वी यादव ने संतरे खाने का वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी पर हमला बोला ह

 BJP के 400 पार वाले दावे पर बोली TMC, कहीं 2004 वाली स्थिति फिर न हो जाए : शत्रुघ्न सिन्हा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के हेलीकॉप्टर में मछली खाते वीडियो के ट्रोल होने के बाद आज RJD नेता तेजस्वी यादव ने संतरे खाने का वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि हैलो दोस्तों..आज हेलीकॉप्टर में हमने नारंगी पार्टी की। Orange के रंग से तो वे नहीं चिढ़ेंगे न? नवरात्रा में मछली खाने का वीडियो सामने आने के बाद मीडिया कर्मियों ने जब पटना में टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा से सवाल किया तो शॉटगन हंसने लगे।


कहने लगे कि अब यह दिन आ गए हैं कि ईद पर मुबारकबाद देने की घड़ी में मछली खाने की बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि नवरात्र के मौके पर मछली खाया या फिर नवरात्र से पहले खाया इस पर जवाब देने के लिए तेजस्वी यादव खुद सक्षम हैं। यह हमारा इशू थोड़े ही है कि हम जवाब दें। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी ने कहा कि देश में इंडि गठबंधन की सरकार बनी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाखों के पीछे डालेंगे। 


शत्रुघ्न सिन्हा से जब मीसा भारती के इस बयान की जानकारी मीडिया कर्मी ने दी तो उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने यह बात कही है उन्ही से ही जाकर पूछिये। हमने तो प्रधानमंत्री के संबंध में यह बात नहीं कही है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बीजेपी के तमाम नेता यह दावा कर रहे हैं कि लोकसभा चुनाव में 400 सीट पार करेंगे। लेकिन हमें ऐसा लगता है कि कही नतीजा 2004 वाला न हो जाए।



टैग्स