ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

‘बीजेपी का सत्ता से बेदखल होना तय : देश में बनेगी I.N.D.I.A की सरकार’ : मुकेश सहनी का बड़ा दावा

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने शुक्रवार को कहा कि बिहार सहित देश में मिल रहे रुझानो से साफ हो गया है कि भाजपा का सत्ता से बाहर होना

‘बीजेपी का सत्ता से बेदखल होना तय : देश में बनेगी I.N.D.I.A की सरकार’ : मुकेश सहनी का बड़ा दावा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने शुक्रवार को कहा कि बिहार सहित देश में मिल रहे रुझानो से साफ हो गया है कि भाजपा का सत्ता से बाहर होना तय है। उन्होंने दावा किया कि 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार सत्ता में होगी। 


मुकेश सहनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमन्त्री बनने वाले नहीं हैं। बिहार और देश की जनता अब प्रधानमंत्री के प्रोपेगेंडा को समझ चुकी है। इस कारण अब वह उनके झांसे में नहीं आना चाहती है। 


उन्होंने बिहार के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन बढ़त बना चुकी है। उस बढ़त को और बढ़ाने के लिए वह महागठबंधन प्रत्याशियों को वोट करें। उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से लड़ रही है, लेकिन सरकार इसको लेकर कोई कदम तक नहीं उठा रही है। 


सहनी ने कहा कि यह चुनाव किसान, युवा और गरीबों के लिए चुनाव नही चुनौती है। मोदी राज में पढ़े-लिखे नौजवानों को रोजगार नही मिल रहा है। सरकारी सम्पत्तियों को बेचा जा रहा है। कल-कारखाने नही खुल रहे हैं। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। धर्म के नाम पर गंगा-जमुनी तहजीब को मिटाने का काम किया जा रहा है। यह चुनाव देश में हक की आवाज को बुलंद करने वाला चुनाव है।

टैग्स