ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

BJP का नीतीश पर निशाना, संजय जायसवाल बोले- PM बनने का सपना लेकर दिल्ली गए हैं मुख्यमंत्री

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर हैं। इसको लेकर बीजेपी ने नीतीश पर निशाना साधा है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि नीतीश प्रधानमंत्री बनने का सपना

BJP का नीतीश पर निशाना, संजय जायसवाल बोले- PM बनने का सपना लेकर दिल्ली गए हैं मुख्यमंत्री
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर हैं। इसको लेकर बीजेपी ने नीतीश पर निशाना साधा है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि नीतीश प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं और इसी सिलसिले में वे दिल्ली रवाना हुए हैं। 



संजय जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरे में लेते हुए कहा कि वे दो बार बिहार के मुख्यमंत्री बने, लेकिन तीसरी बार से उन्हें जबरदस्ती मुख्यमंत्री बनाया जाने लगा है। अब वे इस फिराक में हैं कि जिस तरह से मुझे हर बार मुख्यमंत्री बना दिया जाता है शायद उसी तरह प्रधानमंत्री भी बना दिया जाए। यही वजह है कि नीतीश कुमार दिल्ली गए हैं। जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार सोच रहे हैं कि ममता बनर्जी, अरविन्द केजरीवाल, राहुल गांधी उन्हें प्रधानमंत्री बना देंगे। इसी ख्वाब में वे दिल्ली गए हैं। 




वहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुलाक़ात पर भी तंज कसा है। नीतीश और राहुल की तस्वीर शेयर कर जायसवाल ने लिखा है, पलटू संग पप्पू, सब भाई लोग फोटो से ही काम चलाएं क्योंकि अगर वीडियो रहेगा तो पता चल जाएगा कि कौन प्रधानमंत्री किस प्रधानमंत्री का हाथ खींच रहा है और कौन किसका कुर्ता।

टैग्स