ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

बिहार विधान परिषद की 5 सीटों पर चुनाव की हो गई घोषणा, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

PATNA : बिहार विधान परिषद् की पांच सीटों पर चुनाव कराये जाने को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। इन पांचों पदों के लिए चुनाव की तारीख 31 मार्च तय की गई है। इसको लेकर अब परिषद में

बिहार विधान परिषद की 5 सीटों पर चुनाव की हो गई घोषणा, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधान परिषद् की पांच सीटों पर चुनाव कराये जाने को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। इन पांचों पदों के लिए चुनाव की तारीख 31 मार्च तय की गई है। इसको लेकर अब परिषद में पहुंचने के लिए पांच निर्वाचन क्षेत्रों से दर्जनों प्रत्याशियों ने अपनी प्रारंभिक तैयारी आरंभ कर दी है। पांच सीटों का चुनाव क्षेत्र राज्य के 26 जिलों में फैला हुआ है। इसे देखते हुए प्रत्याशी अपने हर जिले और प्रखंडों में संपर्क साधन में जुट गये हैं। 


भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दिया बताया गया है कि बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन कोटे से खाली 5 सीटों के लिए चुनाव 31 मार्च को करवाया जाएंगे। इसको लेकर अधिसूचना 6 मार्च को जारी कर दी जाएगी। इसको लेकर नॉमिनेशन की अंतिम तारीख 13 मार्च तय की गई है जबकि स्कूटनी की तारीख 14 मार्च तय है। 16 मार्च तक प्रत्याशी नाम वापसी कर सकते हैं। वही मतों की गणना 5 अप्रैल को की जाएगी। वोटिंग का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक का निर्धारित किया गया है।


मालुम हो कि, बिहार विधान परिषद् के अंदर 4 एलएलसी का कार्यकाल 8 मई को खत्म हो रहा है। जिसमें सारण स्नातक क्षेत्र से वीरेंद्र नारायण यादव का नाम सबसे पहले नंबर पर शामिल है। इसके बाद गया स्नातक क्षेत्र से अवधेश नारायण सिंह, गया शिक्षक क्षेत्र से संजीव श्याम सिंह, कोसी शिक्षक क्षेत्र से संजीव कुमार सिंह  का कार्यकाल खत्म हो रहा है।


वहीं, एक विधान पार्षद सीटों पर उपचुनाव करवाया जाएगा। यह सारण शिक्षक क्षेत्र है। जो की केदार नाथ पांडे के निधन से खाली हुई है। इस सीट पर भी 31 मार्च को ही चुनाव करवाया जाएगा। इसका टर्म 16 नवंबर 2026 तक का होगा। आयोग ने बिहार विधान परिषद् के 02 स्नातक एवं 02 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के साथ ही साथ द्विवार्षिक निर्वाचन तथा सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद् के उप निर्वाचन कराने का निर्णय लिया है।