ब्रेकिंग
छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल

बिहार उपचुनाव के नतीजों का इंतजार, उम्मीदवारों के लिए आज कयामत की रात

PATNA : बिहार के 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट के नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। गुरुवार को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। रिजल्ट के पहले आज की रात उम्मीदवारों के लिए कयामत की रात

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : बिहार के 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट के नतीजे  24 अक्टूबर को आएंगे। गुरुवार को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। रिजल्ट के पहले आज की रात उम्मीदवारों के लिए कयामत की रात होगी। 

बिहार में समस्तीपुर लोकसभा सीट के साथ-साथ नाथनगर, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, बेलहर और किशनगंज विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ है समस्तीपुर में पूर्व सांसद रामचंद्र पासवान के बेटे प्रिंस राज का सीधा मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार डॉ अशोक राम से है। रामविलास पासवान के भतीजे और एलजेपी उम्मीदवार प्रिंस राज चुनाव जीतते हैं तो पासवान परिवार से संसद पहुंचने वाले वह एक और नया चेहरा होंगे। 

उधर नाथनगर सीट पर सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार मैदान में है जबकि बेलहर विधानसभा सीट पर सबसे कम 4 उम्मीदवार हैं। नाथ नगर विधानसभा सीट पर आरजेडी और जेडीयू टक्कर में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी अपना उम्मीदवार उतारा हुआ है। बेलहर विधानसभा सीट पर जेडीयू सांसद गिरधारी यादव के भाई लालधारी यादव उनकी पार्टी से उम्मीदवार हैं जबकि किशनगंज लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचने वाले मोहम्मद जावेद की मां किशनगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला बीजेपी की स्वीटी सिंह से है। 

चुनाव में जीत को लेकर सबके अपने-अपने दावे हैं लेकिन उम्मीदवारों के लिए आज कयामत वाली रात होगी। सभी उम्मीदवारों को इस बात का इंतजार होगा कि ईवीएम से क्या जल्दी निकलता है। पटना के लिए चुनाव आयोग ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।