ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार सरकार ने खोला खजाना: इंटर पास छात्र-छात्राओं के लिए 661 करोड़ रुपये जारी

PATNA: बिहार के छात्र-छात्राओं के लिए राज्य सरकार ने खजाना खोल दिया है। इंटर पास करने वाली छात्राओं और सामान्य वर्ग से आने वाले छात्रों के लिए प्रोत्साहन राशि जारी की गयी है।

बिहार सरकार ने खोला खजाना: इंटर पास छात्र-छात्राओं के लिए 661 करोड़ रुपये जारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के छात्र-छात्राओं के लिए राज्य सरकार ने खजाना खोल दिया है। इंटर पास करने वाली छात्राओं और सामान्य वर्ग से आने वाले छात्रों के लिए प्रोत्साहन राशि जारी की गयी है। सामान्य छात्र-छात्राओं  के छात्रवृति मद में 30 करोड़ और बालिका प्रोत्साहन मद में 631 करोड़ रुपये से अधिक की रकम जारी की गयी है। 


मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 2021-22 में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली अविवाहित छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के तौर पर 25 हजार रुपये सरकार देगी। यह राशि सीधा छात्राओं के अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। 


वही नौंवी और दसवीं के सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के बीच छात्रवृति का वितरण किया जाएगा। इसके लिए 30 करोड़ रुपये जारी की गयी है। छात्रवृति वैसे छात्र-छात्राओं को दी जाएगी इनकी वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख से भी कम है। बिहार में ऐसे छात्रों की संख्या एक लाख 66 हजार 445 है। वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए यह राशि जारी की गयी है। इस राशि का भुगतान कोरोना के कारण समय पर नहीं हुआ था। 


राजकीय, राजकीयकृत, प्रोजेक्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय, अनुदानित प्रस्वीकृत अल्पसंख्यक उच्च विद्यालय, अनुदानित अराजकीय प्रस्वीकृत मदरसा, संस्कृत एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय के सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं। 

टैग्स