ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा ने तेजस्वी से पूछा सवाल, कहा - बताएं 10 साल में कितनी बार बिहार आए महमोहन सिंह

PATNA : देश के अंदर लोकसभा चुनाव को लेकर काफी बयानबाजी किए जा रहे हैं। जहां सत्तारूढ़ दल अपने विकास कार्य को बतानें में लगी हुई है तो दूसरी तरह विपक्ष भी पीएम मोदी को लेकर कई सरकार

बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा ने तेजस्वी से पूछा सवाल, कहा - बताएं 10 साल में कितनी बार बिहार आए महमोहन सिंह
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : देश के अंदर लोकसभा चुनाव को लेकर काफी बयानबाजी किए जा रहे हैं। जहां सत्तारूढ़ दल अपने विकास कार्य को बतानें में लगी हुई है तो दूसरी तरह विपक्ष भी पीएम मोदी को लेकर कई सरकार के सवाल कर रहे हैं। ऐसे में बिहार में एनडीए के खिलाफ तेजस्वी यादव ने अकेले मोर्चा खोला हुआ है। तेजस्वी लगातार पीएम मोदी से सवाल कर रहे हैं और उनसे यह सवाल कर रहे हैं कि आपने अपने 10 सालों में बिहार के लिए क्या कुछ विकास किया है ? इसके बाद अब इन सवालों का जवाब भाजपा कोटे से मंत्री नीतीश मिश्रा ने दिया है। 


दरअसल, बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा ने राजद नेता तेजस्वी यादव ने उन सवालों का जवाब दिया है ,जिसमें वो पीएम के आगमन से पहले उनसे कई जरूरी सवालों का जवाब मांगा था। नीतीश मिश्रा ने कहा कि माननीय श्री तेजस्वी यादव जी से सिर्फ एक प्रश्न वर्ष 2004 से 2014 के 10 वर्ष के यूपीए (UPA) के कार्यकाल में तत्कालीन प्रधानमंत्री आदरणीय डॉ. मनमोहन सिंह जी कितनी बार बिहार आए ??


इससे पहले तेजस्वी यादव ने आज अहले सुबह पीएम से सवाल करते हुए कहा कि मैं  प्रधानमंत्री मोदी जी से पूछना चाहता हूँ कि आप संविधान और लोकतंत्र को समाप्त क्यों करना चाहते है? आप दलितों, पिछड़ों, वंचितों और गरीबों का आरक्षण एवं नौकरी क्यों छिनना चाहते है? आप गरीब को और अधिक गरीब तथा अमीर को और अधिक अमीर क्यों बनाना चाहते है? बिहार ने आपको 𝟒𝟎 में से 𝟑𝟗 सांसद दिए लेकिन आपने 𝟏𝟎 वर्षों में बिहार को क्या दिया? आप बिहार आकर काम की बात क्यों नहीं करते?


आपको बताते चलें कि, कल पीएम मोदी का मुंगेर और अररिया में चुनावी जनसभा भी होनी है और हरके दफे की तरह इस बार भी पीएम के आगमन से पहले तेजस्वी यादव ने उनसे अपने सवालों का जवाब मांगा है। ऐसे में अब देखना यह है कि जब पीएम चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे तो फिर वो इन सवालों का जवाब देते हैं या नहीं।