ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार सरकार ने बता दिया डेट, जानिए कब जारी होगी उद्यमी योजना की दूसरी किस्त

PATNA : मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना के तहत जिन लोगों को पहली किस्त मिली है उन्हें उद्योग विभाग अब ट्रेनिंग दिए जाने की तैयारी कर रहा। इसके साथ ही सरकार ने बताया कि लाभार्थियों को

बिहार सरकार ने बता दिया डेट, जानिए कब जारी होगी उद्यमी योजना की दूसरी किस्त
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना के तहत जिन लोगों को पहली किस्त मिली है उन्हें उद्योग विभाग अब ट्रेनिंग दिए जाने की तैयारी कर रहा। इसके साथ ही सरकार ने बताया कि लाभार्थियों को कब दूसरी किस्त दी जाएगी।


विभाग ने बताया कि लाभार्थियों को तीन-चार दिनों के प्रशिक्षण के बाद दूसरी किस्त दी जाएगी। प्रशिक्षण का काम जिला स्तर पर काम कर रहे डीआरसीसी सेंटर पर कराया जाएगा।


दरअसल, जाति आधारित गणना के क्रम में सरकार ने सभी परिवारों का आर्थिक सर्वे कराया था। इस क्रम में यह बात सामने आयी थी कि बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं जिनकी मासिक आय छह हजार रुपए से कम है। उसके बाद राज्य सरकार ने ऐसे परिवारों के लिए मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना का आरंभ किया। इसके तहत परिवार को सरकार के स्तर पर दो लाख रुपए की सहायता रोजगार शुरु करने के लिए दी जानी है।


आपको बताते चलें कि इस याेजना के तहत लाभार्थी को दो लाख रुपए की सहायता तीन किस्तों में मिलनी है। पहली किस्त के तहत 25 प्रतिशत की राशि दी गयी है। अब उद्योग विभाग उन लाभार्थियों को तीन से चार दिनों का प्रशिक्षण देगा जिन्हें पहली किस्त मिली है।