ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार सरकार की नई पहल : अब गांव -कस्बे से जुड़ेंगे जिला मुख्यालय, हर मार्ग पर बस चलाने की तैयारी

PATNA : बिहार मे किसी भी जिले में आने -जाने में लोगों को अधिक समस्या नहीं होगी। इसको लेकर बिहार सरकार और परिवहन विभाग ने बड़ी पहल की है। अब राज्य के अंदर सुदूर इलाकों को भी बेह

बिहार सरकार की नई पहल : अब गांव -कस्बे से जुड़ेंगे जिला मुख्यालय,  हर मार्ग पर बस चलाने की तैयारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार मे किसी भी जिले में आने -जाने में लोगों को अधिक समस्या नहीं होगी। इसको लेकर बिहार सरकार और परिवहन विभाग ने बड़ी पहल की है। अब राज्य के अंदर सुदूर इलाकों को भी बेहतर संपर्कता देने और उन्हें शहरों, जिला मुख्यालयों के साथ-साथ निकटवर्ती स्थानों से जोड़ने की योजना पर काम शुरू हो गया है। राज्य में जरूरत के ऐसे सभी परिवहन मार्गों की पहचान होगी, जहां बसों का परिचालन किया जा सकता है। परिवहन विभाग ने इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है।


दरअसल, बिहार में बसों की खरीद की योजना को मंजूरी  दे दी गई है। इसके तहत सभी शहरों, जिला मुख्यालयों के साथ-साथ कस्बों को बस परिवहन से जोड़ने की योजना है। ताकि, लोग सहजता से और अपनी जरूरतों के अनुसार कहीं भी आ-जा सकें। साथ ही अधिक से अधिक क्षेत्रों को परिवहन रूट चार्ट में शामिल करने की भी योजना है।


मालूम हो की राज्य के अंदर इस समय कई रूट ऐसे हैं, जहां मांग के अनुरूप यात्री वाहनों का परिचालन नहीं हो रहा है। जहां हो रहा है, वहां निजी वाहन ही केवल चल रहे हैं। ऐसे में वे मनमानी भी करते हैं, जिससे आम लोग परेशान रहते हैं। सरकार पहले से गांवों और प्रखंडों में परिवहन योजना को मजबूत करने की योजना काम कर रही है। इसके तहत गांवों को पंचायतों, कसबों और जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए बसें चलायी जा रही हैं।  


आपको बताते चलें कि राज्य में 120 मार्गों पर नई बसें चलाने की योजना पर अमल शुरू हो गया है। 376 बसों का परिचालन किया जाना है। पथ परिवहन निगम ने बसों के परिचालन को लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनाई है। ये सारे मार्ग राज्य के अंदर के हैं और कई जिलों को जोड़ते हैं।