ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

Bihar Politics: हसीन सपनों में विचरण कर रहे तेजस्वी...RJD शासनकाल में अपराधियों की चलती थी समानांतर सरकार- BJP

Bihar Politics: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने नेता प्रतिपक्ष पर जमकर पलटवार करते हुए कहा कि जिसका मकान शीशे का बना होता है, वह दूसरे के मकान पर पत्थर नहीं फ

Bihar Politics: हसीन सपनों में विचरण कर रहे तेजस्वी...RJD शासनकाल में अपराधियों की चलती थी समानांतर सरकार- BJP
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Politics: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता  प्रभाकर कुमार मिश्र ने नेता प्रतिपक्ष पर जमकर पलटवार करते हुए कहा कि जिसका मकान शीशे का बना होता है, वह दूसरे के मकान पर पत्थर नहीं फेंकते। तेजस्वी यादव को शायद नहीं पता कि उनके माता-पिता के शासनकाल में अपराधियों की समानांतर सरकार चलती थी। अपराधियों पर सरकार का कोई अंकुश नहीं था। बल्कि सच तो यह है कि राजद के शासनकाल में अपराधियों से भी सरकार कमीशन लेती थी। 

भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि तेजस्वी यादव की स्कूली शिक्षा तो सिफर है ही, व्यावहारिक ज्ञान भी शून्य है। अनाप-शनाप बोलकर अपनी प्रतिष्ठा खुद गवां रहे हैं। ये हमेशा बिना सिर-पैर की बात करते हैं। एनडीए और उसके घटक दल पूरी तरह एकजुट हैं। बड़ा खेला महागठबंधन और उसके दलों में होने वाला है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले महागठबंधन का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। साथ ही महागठबंधन के दलों में भगदड़ मचने वाला है। राजद और कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता विकल्प की तलाश कर रहे हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव को हसीन सपनों में विचरण करने की आदत है। हसीन सपने देखने से सबकुछ हसीन नहीं होने वाला। राजद चुनावी दंगल में चारों खाने चित होगा। चुनाव के पहले तेजस्वी हसीन सपना देखकर खूब खुश हो लें, क्योंकि चुनाव के बाद उनकी खुशी गायब होने वाली है।