ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

Bihar News: खान एवं भूतत्व विभाग ने की रिकॉर्ड कमाई, निर्धारित लक्ष्य को किया पार; राजस्व वसूली में नंबर वन बना पटना

PATNA: बिहार में खान एवं भूतत्व विभाग ने 2024 नवम्बर के निर्धारित लक्ष्य को पार कर लिया है। विभाग ने खनिजों से 30985.30 लाख का राजस्व संग्रह करते हुए 13,485.07 लाख अधिक राजस्व संग्

  Bihar News: खान एवं भूतत्व विभाग ने की रिकॉर्ड कमाई, निर्धारित लक्ष्य को किया पार; राजस्व वसूली में नंबर वन बना पटना
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में खान एवं भूतत्व विभाग ने 2024 नवम्बर के निर्धारित लक्ष्य को पार कर लिया है। विभाग ने खनिजों से 30985.30 लाख का राजस्व संग्रह करते हुए 13,485.07 लाख अधिक राजस्व संग्रह किया है। विभाग ने राजस्व संग्रह के वित्तीय वर्ष 2024-25 के वार्षिक लक्ष्य का करीब 50% लक्ष्य हासिल कर लिया। नवंबर माह में खनिजों से राजस्व संग्रह में ₹18674.87 लाख  के साथ शीर्ष पर पटना अंचल रहा है। राजस्व वसूली में पटना नंबर वन बन गया है। 


खनिजों से राजस्व समाहरण में खान एवं भूतत्व विभाग ने वित्त विभाग द्वारा नवंबर माह 2024 के निर्धारित लक्ष्य (₹17500.23 लाख) से ₹13,485.07 लाख अधिक समाहरण करते हुए ₹30985.30 लाख का समाहरण किया। विभाग ने वित्त वर्ष 2023-24 में नवंबर 2023 तक ₹109672.79 लाख समाहरण के मुकाबले वित्त वर्ष 2024-25 में नवंबर 2024 तक कुल ₹171810.34 लाख का राजस्व समाहरण किया है, जिसका लक्ष्य ₹105000.17 लाख रखा गया था। विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के वार्षिक लक्ष्य (₹350004.55 लाख) का 49.08 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है।


नवंबर माह 2024 में खनिजों से राजस्व समाहरण के मामले में पटना अंचल टॉप पर रहा जहां ₹18674.87 लाख का समाहरण किया गया। इसके बाद क्रमश: मगध अंचल (कुल ₹6407.24 लाख), मुंगेर अंचल (कुल ₹1530.41 लाख), तिरहूत अंचल (कुल ₹1463.15 लाख), दरभंगा ( कुल ₹774.75 लाख), पूर्णिया अंचल (कुल ₹753.53 लाख), सारण अंचल (कुल ₹542.09 लाख), कोशी अंचल (कुल ₹428.24) और भागलपुर अंचल (कुल ₹411.02 लाख) रहे।


 वित्त वर्ष 2024-25 में नवंबर 2024 तक खनिजों से सर्वाधिक राजस्व समाहरण के साथ पटना अंचल टॉप पर रहा जहां ₹86946.47 लाख का समाहरण किया गया। इसके बाद क्रमश: मगध अंचल (कुल ₹35825.37 लाख), मुंगेर अंचल (कुल ₹17508.60 लाख), तिरहूत अंचल (कुल ₹8215.15 लाख), पूर्णिया अंचल (कुल ₹5606.79 लाख),  भागलपुर अंचल (कुल ₹4917.61 लाख), दरभंगा ( कुल ₹4780.66 लाख), सारण अंचल (कुल ₹4227.33 लाख) और कोशी अंचल (कुल ₹3782.36 लाख) रहे।

टैग्स