ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बिहार में MLC चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, बैलेट बॉक्स में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत

PATNA: बिहार विधान परिषद की 5 सीटों के लिए वोटिंग शाम चार बजे खत्म हो गई। शुक्रवार की सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 4 बजे तक चली।वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मतबैलेट बॉक्स में

बिहार में MLC चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, बैलेट बॉक्स में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधान परिषद की 5 सीटों के लिए वोटिंग शाम चार बजे खत्म हो गई। शुक्रवार की सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 4 बजे तक चली।वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मतबैलेट बॉक्स में बंद हो गई है। आगामी 5 अप्रैल को मतपत्रों की गिनती होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।


बता दें कि एमएलसी के पांच सीटों के लिए कुल 48 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं और अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। गया, सारण और कोसी क्षेत्र की विभिन्न सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव में भी बीजेपी और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर हैं।  पांच अप्रैल को मतगणना के बाद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।


बिहार निर्वाचन आयोग द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक शाम चार बजे तक गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 41.25 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है जबकि सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 37.25 प्रतिशत, गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 78.50 फीसदी, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 68.70 प्रतिशत और कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 80.24 फीसदी वोटिंग हुई है। किसी किसी जगह पर मतदान का प्रतिशत बढ़ने की संभावना जताई गई है।

टैग्स