ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार में विधायकों को वैक्सीन लेना होगा जरूरी, स्पीकर विजय सिन्हा ने मानसून सत्र के पहले टीका लेने को कहा

PATNA : कोरोना महामारी से लड़ने के लिए लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। बिहार में सरकार ने महाअभियान की शुरुआत कर रखी है लेकिन महत्वपूर्ण पदों पर बैठे कई लोग अब भी वैक्सीन को

बिहार में विधायकों को वैक्सीन लेना होगा जरूरी, स्पीकर विजय सिन्हा ने मानसून सत्र के पहले टीका लेने को कहा
Editor
3 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी से लड़ने के लिए लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। बिहार में सरकार ने महाअभियान की शुरुआत कर रखी है लेकिन महत्वपूर्ण पदों पर बैठे कई लोग अब भी वैक्सीन को लेकर पूरी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में बिहार के सभी विधायकों को वैक्सीन लेने का फरमान जारी किया गया है। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा ने सभी विधायकों से अपील की है कि वह कोरोना की वैक्सीन लगवा लें। 



बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा है कि सभी विधायक कोरोना की वैक्सीन अवश्य ले लें और मानसून सत्र के पहले सभी विधायकों को ऐसा करना जरूरी होगा। विजय सिन्हा ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के दौर में जनप्रतिनिधियों यह जिम्मेदारी हो जाती है कि वह आम लोगों के बीच एक उदाहरण पेश करें। ऐसे में कोरोना जागरूकता के लिए उनके द्वारा बैटिंग लेना बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि विधायक समाज के प्रहरी होते हैं अगर वह वैक्सीन लेंगे तो टीकाकरण को लेकर जो भ्रम की स्थिति है वह जल्द खत्म हो जाएगी। हालांकि उनके मुताबिक बिहार के लगभग 80 फ़ीसदी विधायकों ने वैक्सीन ले ली है फिर भी 20 प्रतिशत बचे हुए विधायक अगर वैक्सीन ले लेते हैं तो उन्हें भी जल्द टीका ले लेना चाहिए। 



आपको बता दें कि अगले महीने बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। मानसून सत्र की तारीखों की घोषणा अब तक नहीं हुई है लेकिन विजय सिन्हा के मुताबिक अगर सभी विधायक वैक्सीन लेते हैं तो मानसून सत्र में संक्रमण का खतरा बेहद कम हो जाएगा। इसीलिए बिहार विधान सभा के अध्यक्ष ने मानसून सत्र की बैठकों के पहले सभी विधायकों को वैक्सीन लेने का निर्देश दिया है।

टैग्स