ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में पदाधिकारियों का तबादला, तेजस्वी सहित कई मंत्रियों के बनाए गये आप्त सचिव

PATNA: बिहार की सियासी गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बिहार में कई पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कई मंत्रियों के आप्त सचिव बना

बिहार में पदाधिकारियों का तबादला, तेजस्वी सहित कई मंत्रियों के बनाए गये आप्त सचिव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार की सियासी गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बिहार में कई पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कई मंत्रियों के आप्त सचिव बनाए गये हैं। जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा के आप्त सचिव संजीव कुमार को बनाया गया है। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के आप्त सचिव अंजनी कुमार बने हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी की है। 


वहीं लाल बाबू सिंह परिवहन मंत्री शीला कुमारी के आप्त सचिव बने हैं। अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन के आप्त सचिव नंदलाल बनाए गये हैं। वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी के आप्त सचिव नवीन बनाए गये हैं। वहीं विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह के आप्त सचिव पूर्णन्दु बनाये गये हैं।  


खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह के आप्त सचिव नलिन कुमार बने हैं। लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज के आप्त सचिव अमित कुमार बनाए गये हैं। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार मंत्री के आप्त सचिव इश्तियाक अहमद बनाए गये हैं।


बिहार प्रशासनिक सेवा के कई पदाधिकारी महागठबंधन के मंत्रियों के आप्त सचिव बने हैं। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आप्त सचिव प्रीतम कुमार को बनाया गया है। मुंगेर के रहने वाले प्रीतम कुमार सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे। जिन्हे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का आप्त सचिव बनाया गया है।

टैग्स