ब्रेकिंग
पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगपटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

कोरोना से लोजपा नेता की मौत, बंगाल अध्यक्ष मीरा चक्रवर्ती का भी निधन, चिराग पासवान ने जताया दुःख

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी का प्रॉप लगातार देखने को मिल रहा है. कोरोना संक्रमण के कारण एलजेपी नेता रविद्र सिंह की मौत हो गई है. पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित होने के बा

कोरोना से लोजपा नेता की मौत, बंगाल अध्यक्ष मीरा चक्रवर्ती का भी निधन, चिराग पासवान ने जताया दुःख
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी का प्रॉप लगातार देखने को मिल रहा है. कोरोना संक्रमण के कारण एलजेपी नेता रविद्र सिंह की मौत हो गई है. पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित होने के बाद वह जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे थे. आखिरकार उनकी उधर बंगाल से भी एलजेपी के लिए एक बुरी खबर आई. लोक जनशक्ति पार्टी की पश्चिम बंगाल अध्यक्षा मीरा चक्रवर्ती का भी निधन हो गया. पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर दुःख जताया. 


बिहार में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. भोजपुर जिले में लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रविद्र सिंह की कोरोना से मौत हो गई. आपको बता दें कि रविद्र सिंह पूर्व में भोजपुर जिले के जिलाध्यक्ष और किसान प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश महासचिव जैसे बड़े पदों पर रह चुके हैं. 65 साल की उम्र में इलाज दौरान वह जिंदगी की जंग हार गए. पार्टी में सक्रीय राजनीति के अलावा रविद्र सिंह प्रॉपर्टी डीलर का भी काम करते थे.


उधर बंगाल विधानसभा के बीच पार्टी के लिए एक और बुरी खबर निकल कर सामने आई. लोक जनशक्ति पार्टी की पश्चिम बंगाल अध्यक्षा मीरा चक्रवर्ती का गुरुवार को निधन हो गया. उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद मेडी व्यू निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मीरा चक्रवर्ती के निधन पर चिराग पासवान ने दुःख व्यक्त किया. 


लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्ववीट कर लिखा कि "लोजपा की बंगाल प्रदेश की अध्यक्ष  मीरा चक्रवर्ती जी के निधन के समाचार से मर्माहत हूँ. बुख़ार और साँस में दिक़्क़त के कारण वह हॉस्पिटलमें भर्ती हुई थी. आज वह हमारे बीच नहीं है परंतु उनकी यादें सदैव हमारे भीतर जीवित रहेंगी. पार्टी की स्थापना के पहले से ही मीरा जी के साथ पारिवारिक रिश्ता रहा है. मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ. ।।ॐ शांति।।"

टैग्स